फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online betting of crores on cricket match, Sri Lanka

मोहाली के खरड़ में हुआ मैच, श्रीलंका बता लगवाया करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा...ऐसे खुली पोल

Sat, 04 Jul 2020 11:17 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 11:17 AM IST
सार

  • मास्क पहनाकर मैदान में उतारे खिलाड़ी,
  • आठ से दस साइट्स पर लाइव चलाया
  • जांच में जुटी पंजाब पुलिस और बीसीसीआई
  • श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जताई अनभिज्ञता

विज्ञापन
Online betting of crores on cricket match, Sri Lanka
फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ से 16 किलोमीटर दूर खरड़ सब डिविजन के गांव स्वाड़ा में खेले गए एक टी-20 मैच की ऐसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई, जैसे यह मैच श्रीलंका में खेला गया हो। यही नहीं, इस मैच को अलग-अलग साइट्स पर दिखाया गया। साथ ही लोगों से इस पर करोड़ों रुपये का सट्टा भी लगवाया गया।
विज्ञापन


अब मजात चौकी में कुल आठ लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार और राजू कालिया के रूप में हुई। दोनों निवासी पीरमुच्छला के रहने वाले हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने आरोपियों का सोमवार तक रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के खजाने पर कोरोना की मार, अब तक प्रशासन को 342 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू), पंजाब पुलिस और श्रीलंका क्रिकेट संघ इसकी जांच में जुटा है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी किसी लीग से इनकार किया है और साथ ही कानूनी कदम उठाने की बात कही है। उसका कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि इस मैच की कोई योजना श्रीलंका में बनी है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सीईओ एश्ले डिसिल्वा ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों को मामले को देखने को कहा है।

इस बारे मजात चौकी के इंचार्ज मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 29 जून को गांव स्वाड़ा की एक एकेडमी में मैच हुआ था, लेकिन इसे श्रीलंका के बादुला शहर में ‘युवा टी20 लीग’ मैच के तौर पर स्ट्रीम किया गया। बादुला शहर युवा प्रांतीय क्रिकेट संघ का घरेलू मैदान है। मैच को उन्होंने कई साइटों पर प्रसारित किया था। इतना ही आरोपियों ने जो खिलाड़ी मैदान में उतारे थे, उन्हें भी मास्क आदि पहनाए हुए थे।

गिरोह काफी बड़ा हो सकता है

पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच चल रही है कि इसके पीछे सट्टेबाजी का गिरोह तो नहीं जुड़ा हुआ। उधर बीसीसीआई का कहना है कि वह मामले पर निगाह बनाए हुए है। बोर्ड यह जानना चाहता है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जब हमें इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी तो हम अपने डाटाबेस को अपडेट करेंगे।

फरमानः पालतू कुत्ते ने चंडीगढ़ में खुले में शौच किया तो लगेगा जुर्माना, रजिस्ट्रेशन का नया नियम

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पल्ला झाड़ा
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि न तो एसएलसी और न ही उसके सहयोगियों की इस बारे में कोई भागीदारी और जानकारी है। कई वेबसाइट पर 29 जून को एक स्कोरबोर्ड चला था कि युवा प्रीमियर लीग टी-20 बादुला स्टेडियम में हुआ, लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि श्रीलंका में ऐसा कोई मैच नहीं हुआ। श्रीलंका में यूवा प्रांतीय क्रिकेट संघ के सहायक सचिव भागीरधन बालाचंद्रन ने कहा कि कहा, ‘हमारे संघ ने ऐसे किसी टूर्नामेंट को मंजूरी नहीं दी और न ही इसे आयोजित किया।

यदि यह बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त लीग होती या खिलाड़ियों की भागीदारी होती तो हम उनके खिलाफ कदम उठाते। यदि यह सट्टेबाजी के उद्देश्य के लिए किया गया है तो यह आपराधिक श्रेणी में आता है और इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी, हम नहीं।
- अजीत सिंह, बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed