चंडीगढ़ के खजाने पर कोरोना की मार, अब तक प्रशासन को 342 करोड़ का नुकसान
- लॉकडाउन की वजह से टैक्स कलेक्शन में आई 71 फीसदी तक की गिरावट
- पिछले वर्ष अप्रैल-मई महीने में हुआ था 478.4 करोड़ का कलेक्शन
- इस साल अप्रैल-मई महीने में हुआ सिर्फ 135.34 करोड़ का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों के कामकाज चौपट हो गए हैं। इस वायरस ने चंडीगढ़ प्रशासन को भी आर्थिक तौर पर बड़ा झटका दिया है। अप्रैल और मई महीने में लगे संपूर्ण लॉकडाउन की वजह से चंडीगढ़ प्रशासन को टैक्स कलेक्शन में 342 करोड़ का घाटा लगा है। इस नुकसान का असर प्रशासन के प्रोजेक्ट पर भी देखने को मिल सकता है।
गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी), एक्साइज और वैल्यू एडिड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने को भरने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बड़ा असर भी इन्हीं पर पड़ा है। जीएसटी, एक्साइज और वैट कलेक्शन में पिछले साल के मुकाबले इस साल कुल 71 फीसदी की कमी आई है।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
वहीं, सिर्फ जीएसटी कलेक्शन में पिछले साल (अप्रैल-मई) के मुकाबले 75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल अप्रैल और मई महीने में जीएसटी का कलेक्शन करीब 230.5 करोड रुपये था, जबकि इस बार सिर्फ 57 करोड़ ही आया है। एक्साइज में पिछले साल के मुकाबले 69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल अप्रैल-मई के महीने में 160 करोड़ रुपये एक्साइज वसूला गया था लेकिन इस बार सिर्फ 50 करोड़ ही वसूला जा सका है।
वैट से मिलने वाले रेवेन्यू में 68 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल अप्रैल और मई महीने में सिर्फ 28.34 करोड़ रुपये ही वसूले गए, जबकि पिछले साल इन्हीं दो महीने में 87 करोड़ रुपये वसूले गए थे। गौरतलब है कि जीएसटी पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। वहीं, एक्साइज मुख्य तौर पर शराब की बिक्री में वसूला जाता है।
आर्थिक गतिविधियां बंद रहीं, इसलिए हुआ घाटा
टैक्स कलेक्शन में आई कमी को लेकर प्रशासन के वित्त विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल और मई महीने में सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां बंद रहीं, जिसकी वजह से टैक्स कलेक्शन कम हुआ है। अब धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो रहा है, ऐसे में आने वाले महीनों में अधिक लाभ की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घाटे से चंडीगढ़ प्रशासन के प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पहले ही सभी विभागों को अपने खर्चे कम करने के आदेश जारी कर दिए थे।
अप्रैल और मई महीने में एकत्रित टैक्स की रकम
टैक्स - 2019 2020 गिरावट
- जीएसटी - 230.5 करोड़ 57 करोड़ 75 प्रतिशत
- एक्साइज - 160 करोड़ 50 करोड़ 69 प्रतिशत
- वैट - 87.54 करोड़ 28.34 करोड़ 68 प्रतिशत
- कुल - 478.4 करोड़ 135.34 करोड़ 71 प्रतिशत
लॉकडाउन से टैक्स कलेक्शन में कुछ कमी तो आई है लेकिन पूरा साल अभी बाकी है। प्रोजेक्ट पर इसका कम ही असर देखने को मिलेगा, क्योंकि प्रशासन को पैसा बजट से मिलता है। उम्मीद है कि जून महीने के टैक्स कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी होगी। आने वाले कुछ दिनों में जून महीने के कलेक्शन की रिपोर्ट आ जाएगी। - अजॉय कुमार सिन्हा, वित्त सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन