{"_id":"5f72c2245b68290bd72aeca8","slug":"mata-mansa-devi-darshan-via-e-ticket-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः नवरात्र में ई-टिकट से होंगे माता मनसा देवी के दर्शन, बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसलाः नवरात्र में ई-टिकट से होंगे माता मनसा देवी के दर्शन, बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश
Tue, 29 Sep 2020 10:42 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार नवरात्र में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में मां के दर्शन ई-टिकट के माध्यम से ही हो सकेंगे। भंडारे की व्यवस्था नहीं की जाएगी। किसी प्रकार के झूले का प्रबंध भी नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 17 से 25 अक्तूबर तक अश्विन नवरात्र का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सिर्फ ई-टिकट के माध्यम से दर्शन करवाए जाएंगे।
उपायुक्त माता मनसा देवी सभागार में बोर्ड के अधिकारियों की नवरात्रों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। महामारी के चलते मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा। मंदिर परिसर को सैनिटाइज करने के साथ श्रद्धालुओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करेगा। स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे मेडिकल की सुविधाएं मुहैया करवाएगा।
इसके लिए चिकित्सकों की विशेष टीम की ड्यूटी लगाई जाएगी। दो एंबुलेंस की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, लाइट, पानी, फायर ब्रिगेड की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा नवरात्र के दौरान कई विभागों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई। परिवहन की पर्याप्त सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा जाए। इस बैठक में एसडीएम कालका राकेश संधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव, सचिव शारदा, विशाल सेठ, श्याम लाल बंसल, कालका के सचिव के साथ कई विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।