फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Master Salim sets the tone, audience cheers

Chandigarh News: मास्टर सलीम ने जमाया रंग, झूम उठे दर्शक

Mon, 21 Aug 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Master Salim sets the tone, audience cheers
चंडीगढ़। मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में आयोजित दो दिवसीय तीज महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन शाम को मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने अपने गानों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मेयर अनूप गुप्ता समेत सभी पार्षद मौजूद रहे। दो दिन में इस महोत्सव में हजारों लोग पहुंचे। नगर निगम ने तीज महोत्सव मेरी माटी मेरा देश थीम के तहत माटी को नमन, वीरों का वंदन को समर्पित किया। दो दिवसीय मेले में विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, लोक नृत्य, गीत, गिद्दा और भंगड़ा पेश किया गया। रविवार को दिन की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य प्रदर्शन से हुई। इसके बाद गतका और हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकारों ने हरियाणवी बिन जोगी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शाम को दिल्ली के मशहूर कलाकारों की ओर से पपेट शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की भारी भीड़ नजर आई। बच्चों ने मैजिक शो का भी लुत्फ उठाया। शाम के समय मास्टर सलीम के कार्यक्रम में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। सलीम ने पंजाबी और हिंदी गाने गाए। मेले में मौजूद दर्शक ढोल और सलीम के गानों पर खूब नाचते हुए नजर आए। कलाकारों ने भी सलीम के साथ भंगड़ा किया। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति के बारे में जानना चाहिए। यह उसके लिए एक प्रयास है।
विज्ञापन


स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लोगों ने की जमकर खरीदारी
मेले में कई स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। झूला भी लगाया गया था, जहां महिलाओं ने झूल कर वीडियो और फोटो खिंचवाए। मेले में एक कुम्हार द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाना और बर्तनों को रंगना भी सिखाया जा रहा था। चूड़ियाें के स्टॉल भी लगे हुए थे। मेले के अन्य आकर्षणों में ऊंट की सवारी, गाड़ी की सवारी, ढोली, मदारी, बहरूपिया, बिन जोगी, नगाड़ा, चरखे, मंजीरे, तुम्बे, जमूरा शो, कठपुतली शो, फैशन शो, मिठाई और लस्सी के विभिन्न स्टाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed