फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Massive fire broke out in Rehri Market in Panchkula

Panchkula News: सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें राख, मची अफरातफरी

Fri, 02 Sep 2022 01:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 01:39 AM IST
सार

रात डेढ़ बजे तक पंचकूला और डेराबस्सी से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं लेकिन आग शांत होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी।

विज्ञापन
Massive fire broke out in Rehri Market in Panchkula
रेहड़ी मार्केट में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट में गुरुवार रात 12 बजे आग भीषण लग गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मार्केट में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


दुकानदार आग की परवाह किए बिना सामान समेटे में जुट गए। जिन्हें पुलिस के जवान हटाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं, आग से रेहड़ी मार्केट की अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन, सबसे पहले आग मार्केट में स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी। इसके बाद आग ने अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए रात डेढ़ बजे तक पंचकूला और डेराबस्सी से दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं लेकिन आग शांत होने के बजाय बढ़ती ही जा रही थी। मार्केट के दुकानदारों का कहना था कि आग से वह बर्बाद हो गए हैं। सारा सामान जलकर राख हो गया है। ऐसे में वह परिवार का पालन कैसे करेंगे। 



गणेश भगवान से की प्रार्थना
रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों ने आग से बचाव के लिए गणेश भगवान की प्रतिमा को टेबल पर रखकर प्रार्थना की लेकिन जब आग करीब पहुंच गई तो वह प्रतिमा को वहीं छोड़कर किनारे हो गए। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने टेबल और प्रतिमा को वहां से हटाया। 



कार चालक को लोगों ने पीटा
सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में जिस वक्त आग लगी थी उसी समय एक युवक तेज गति से कार को निकालने की कोशिश की। जिससे कुछ लोग चपेट में आने से बच गए। इससे गुस्साए लोगों ने कार चालक की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed