फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Massive fire breaks out in MSL company in Mohali

Mohali: लालड़ू में वाहनों की सीट बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, रात भर उठीं लपटें, सारा सामान जलकर राख

Thu, 28 Dec 2023 10:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 10:18 PM IST
सार

दमकल अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक आग सुलग रही थी। हादसे के समय कंपनी में किसी कर्मचारी के मौजूद न होने से जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन इमारत आग से पूरी तरह जल गई है।

विज्ञापन
Massive fire breaks out in MSL company in Mohali
लालड़ू में कंपनी में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू के पास जेसीबीएल कंपनी की शाखा एमएसएल में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में कंपनी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त फैक्टरी के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात भर लपटें उठतीं रहीं। आग बुझने के बाद अब आग लगने के कारणों की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


दमकल विभाग डेराबस्सी के अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि लालड़ू के निकट जेसीबीएल की शाखा एमएसएल कंपनी में वाहनों की सीटें बनती हैं। कंपनी में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। फैक्टरी में सीट तैयार करने के लिए रखी गई प्लास्टिक, लेदर, फोम, केमिकल समेत अन्य सामान होने के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों में जल उठी।
विज्ञापन

  
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ने बहुत भीषण रूप ले लिया था। ऐसे में आग बुझाने के लिए डेराबस्सी से चार, आयुद्ध भंडार दप्पर से दो, नाहर, स्टील स्ट्रीप कंपनी लैहली, जीरकपुर, चंडीगढ़ और अंबाला से करीब 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह तक सुलगती रही आग

दमकल अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक आग सुलग रही थी और उठ रही हल्की लपटों को बुझाने के लिए एक दमकल की गाड़ी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। हादसे के समय कंपनी में किसी कर्मचारी के मौजूद न होने से जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन इमारत आग से पूरी तरह जल गई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिर भी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और आग से हुए नुकसान का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed