फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyr's family will now get Rs 1 crore in Haryana.

Chandigarh News: हरियाणा में अब शहीद के परिवार को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Tue, 25 Jun 2024 08:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Martyr's family will now get Rs 1 crore in Haryana.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चडीगढ़। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा के सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जवानों के परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को हरियाणा सरकार ने 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। इन कार्मिकों में सेना, नौसेना और वायुसेना के वे कार्मिक शामिल हैं, जो युद्ध या ऑपरेशन, ऑपरेशनल क्षेत्र, आतंकवादी, उग्रवादी हमलों या सीमा पर झड़पों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा करते हुए अपने वास्तविक आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए हैं।

यह जानकारी हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने दी। डॉ. यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिस मांग को उन्होंने विधानसभा में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान विधायक के रूप में उठाया था। वहीं बात उनके विभाग के मंत्री रहते पूरी हो रही है। उन्होंने शहीद के परिवार को मिलने वाली राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने की मांग पिछले सदन में उठाई थी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च, 2016 को या उसके बाद हुए युद्ध, आईईडी विस्फोट और उग्रवादियों या आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई या सीमा पर झड़पों में हताहतों के लिए संशोधित अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed