{"_id":"bb385c5602e69e0d8ef21d0eb8f41c28","slug":"martyrdom-memorable-now-embattled-betweet-badal-and-makkad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल पर भिड़े बादल और मक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल पर भिड़े बादल और मक्कड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दरबार साहिब में ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल बनाए जाने को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बीच ठन गई है।
विज्ञापन
बादल का कहना है कि एसजीपीसी प्रधान मक्कड़ यादगार के मामले में झूठ बोल रहे हैं। बादल शुक्रवार को जालंधर में अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस में शिअद व भाजपा नेताओं की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
यह बैठक पंजाब में नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के लिए बुलाई गई थी।
इसके बाद बातचीत के दौरान पत्रकारों ने जब बादल से पूछा कि अभी तक यह बात आप यह कह रहे थे कि दरबार साहिब में ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल एसजीपीसी का मामला है, लेकिन अब एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा है कि दरबार साहब में ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल सीएम बादल की सलाह से ही बनी थी, इस सवाल पर बादल बोले, एसजीपीसी के प्रधान मक्कड़ झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि एसजीपीसी एक धार्मिक संस्था है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल दखलंदाजी नहीं कर सकता।
अगर मक्कड़ ऐसा बोल रहे हैं तो वह कोरा झूठ है। गौरतलब है कि दो दिन पहले मक्कड़ ने बयान देकर सियासत में खलबली मचा दी थी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बयान पर कि भाजपा के लोग 84 दंगों में शामिल थे, बादल ने कहा कि दंगे कांग्रेस की देन थे। भाजपा का इसमें कोई रोल नहीं था। कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी थी कि जब कोई बड़ा वृक्ष गिरता है तो नुकसान होता है।
मक्कड़ ने यह कहा था
मक्कड़ ने हाल ही में अमृतसर में कहा था कि दरबार साहब में जो ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल बनी है, वह सीएम की राय से बनी है।
एसजीपीसी का सारा कंट्रोल बादल के पास है जबकि सीएम बादल अब तक यादगार को धार्मिक संस्था एसजीपीसी का मामला बताकर खुद को साफ बताते रहे हैं।