फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   martyr major amit deshwal profile, major amit deshwal, amit, manipur terrorist attack, jhajjar

बहादुर मेजर अमित को सलाम, सुबह आतंकी मारा, शाम को पाई शहादत

Thu, 14 Apr 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रेवाड़ी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 14 Apr 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
martyr major amit deshwal profile, major amit deshwal, amit, manipur terrorist attack, jhajjar
वीर सपूत मेजर सुमित उर्फ़ अमित देशवाल - फोटो : file
हरियाणा का एक और वीर सपूत मेजर सुमित उर्फ़ अमित देशवाल मणिपुर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। अमित एक ट्रेंड कमांडो थे। उन्होंने बुधवार सुबह ही
विज्ञापन

मुठभेड़ में एक उग्रवादी को ढेर किया था। मेजर झज्जर जिले के सुरेहती के रहने वाले थे और वर्तमान मे झज्जर के सेक्टर 6 के मकान नम्बर 283 में उनका परिवार रहता
विज्ञापन

है। शहीद मेजर सुमित उर्फ़ अमित देशवाल का शव आज दोपहर बाद 4 बजे झज्जर पहुंचने की संभावना है।

मेजर अमित 10 जून 2006 को आईएमए देहरादून से पास आऊट हुए थे। सफलता को देखते हुए उन्हें स्पेशल फोर्स के लिए चुना गया और साल 2011 में उन्होंने इलाइट
सर्विस ज्वाइन कर लिया। शारीरिक तौर पर उनकी मजबूती घाटक कोर्स नाम के प्रशिक्षण में दिखी, जहां उन्हें कमांडो डैगर बेस्ट स्टूडेंट का सम्मान दिया गया था। उनकी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 मे नीता के साथ हुई थी। उनका करीब 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम अर्जुन है। उनकी पत्नी व बेटा उनके साथ जोरहाट मे रहते हैं। 

उनके परिवार में उनके पिता, माता, एक बड़ी शादीशुदा बहन व छोटा भाई है। उनके पिता पूर्व सूबेदार मेजर हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं। उनका छोटा भाई अंकित
गुजरात के जामनगर मे रिलायंस कंपनी मे कार्यरत है और फिलहाल झज्जर आया हुआ है। उनके पिता रिषि राम देशवाल फिलहाल उनके पास ही गए हुए थे।

मणिपुर में बीती रात हुए शहीद, उग्रवादी भी ढेर
मणिपुर के तामेंगलांग जिले में बुधवार रात उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना की 21 पैरा बटालियन के मेजर अमित देसवाल शहीद हो गए। मेजर झज्जर जिले के रहने

वाले थे। मुठभेड़ में एक उग्रवादी भी मारा गया है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और 21 पैरा बटालियन के जवानों का एक दल तामेंगलांग में उग्रवादी
संगठन एनएससीएन के और जेडयूएफ के खिलाफ ऑपरेशन के लिए जा रहा है। दोनों ओर से काफी देर तक गोलियां चलती रहीं। मेजर अमित को पेट में कई गोलियां लगीं। 
उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed