Karnal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनिया के तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। बचपन में ही ससुराल के लोगों ने उनके सिर से मां का साया उठा दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के गांव कालरम में शनिवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रात को ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया था। वहीं रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जींद जिले की मलिकपुर निवासी मृतका 25 वर्षीय सोनिया के भाई कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2018 में गांव कालरम निवासी संदीप के साथ हुई थी, जो दिहाड़ी मजदूरी करता है और नशे का आदी है। उसकी बहन को शुरू से परेशान किया जा रहा था। इस संबंध में कई बार पंचायत हो चुकी है। संदीप हर बार की तरह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।
भाई ने बताया कि दो दिन पहले भी उसकी बहन का फोन आया कि घर में खाने का सामान नहीं है, भाई कुछ पैसे दे देना। इतनी बात हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर सोनिया ने खुद फंदा लगाया है तो ससुराल वालों को ही फोन करके बताना चाहिए था लेकिन सूचना पड़ोसियों ने फोन करके दी है। ससुराल वालों ने ही सोनिया की हत्या की है।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनिया के तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। बचपन में ही ससुराल के लोगों ने उनके सिर से मां का साया उठा दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मृतका की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन।