{"_id":"65fc3cc876b6ba7e76063cbc","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-patiala-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-3928-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पटियाला में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पटियाला में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
ताया को अंतरजातीय विवाह करने से था एतराज, करता था तंग
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले में जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के रणजीत नगर इलाके में 23 साल की विवाहिता की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने अंतरजातीय विवाह किया था और उसका ताया को इससे एतराज था। इसी वजह से ताया की ओर से विवाहिता को काफी परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान तमन्ना के तौर पर हुई है। उसने करीब दो साल पहले शादी की थी और इस शादी से उसके 10 महीने की एक लड़की भी है।
मृतका की मां भारती शर्मा ने बताया कि उनके जेठ को तमन्ना का अंतरजातीय विवाह करने पर एतराज था। इस गुस्से में वह बेटी को अकसर धमकाते रहते थे। उसके पति के साथ भी कई बार गाली-गलौज की थी। इन सबके चलते बेटी के घर में भी लड़ाई-झगड़ा रहने लगा था। उनकी जेठ के साथ लड़ाई-झगड़े में बेटी के खिलाफ भी शिकायत कर दी थी, जिससे वह काफी परेशान रहने लगी थी। इसी मानसिक हालत में बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।