फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married to father, love to son staged drama

बाप से की शादी, बेटे से हुआ प्यार नाटक का मंचन

Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Married to father, love to son staged drama
चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों की जर, जोरू और जमीन की मौलिक इच्छाओं को बलवंत गार्गी के नाटक बलदे टिब्बे के माध्यम से दिखाया गया। यह आयोजन पंजाब संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित शरद ऋतु थियेटर फेस्टिवल में किया गया। रंगकर्मी मंच अमृतसर ने इस नाटक को प्रस्तुत और डायरेक्ट मंचप्रीत ने किया।
विज्ञापन

अमेरिकी नाटक डिजायर अंडर द इल्म्स के पंजाबी रूपांतरण बलदे टिब्बे में कलाकारों ने सशक्त अभिनय दिखाया। कलाकारों ने ऐसा अभिनय किया कि कभी दर्शक भावुक होते दिखे तो कभी चिंतन में डूबे नजर आए। इस नाटक में एक महिला के व्यभिचारी जुनून का दिखाया गया। महिला ने धन के लोभ में एक बुजुर्ग से शादी कर ली और बाद में वह उसके बेटे से ही प्यार कर बैठी।
विज्ञापन

रत्न एक बूढ़ा आदमी जो दो बार शादी करता है, उसके तीन बेटे हैं। बुढ़ापे में अपनी पत्नियों के मरने पर अपनी वासना एवं अहंकार की प्यास शांत करने के लिए अपने बेटे की उम्र की गरीब युवती प्रीतो से वह शादी कर लेता है। वह रुपयों की कमी और समाज से बचने के लिए बुजुर्ग से ही शादी कर लेती है लेकिन वह अपने पति के बेटे सरवन की ओर आकर्षित हो जाती है। सरवन और प्रीतो एक दूसरे के काफी नजदीक आ जाते हैं। प्रीतो एक बच्चे को भी जन्म देती है। रत्न उसे अपना बच्चा समझता है इसलिए वह सारा धन उस बच्चे के नाम कर देता है। ऐसे में सरवन को गुस्सा आता है। प्रीतो उसे समझाती है कि यह बच्चा उसका है न कि रत्न का। इसके बावजूद सरवन उसकी बातों पर विश्वास नहीं करता है। इसलिए वह अपने प्यार को साबित करने के लिए उस बच्चे को मार देती है। नाटक प्रीतो और सरवन के एक-दूसरे के प्रति प्यार के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फेस्ट से मिलती है ऊर्जा : साहिब सिंह
पंजाब संगीत नाटक अकादमी के साहिब सिंह ने कहा कि शरद ऋतु थियेटर फेस्टिवल जैसे फेस्ट से काफी ऊर्जा मिलती है। पंजाब के थियेटर ग्रुप को इस प्रकार के थियेटर फेस्ट से न सिर्फ मंच मिला बल्कि वे चंडीगढ़ के कलाकारों से रूबरू भी हुए। इससे चंडीगढ़ के युवाओं को भी सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed