फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married to avoid rape case, now refuses to live with him, case registered

Chandigarh News: दुष्कर्म के मामले से बचने के लिए शादी की, अब साथ रखने से इन्कार, केस दर्ज

Wed, 22 May 2024 05:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Married to avoid rape case, now refuses to live with him, case registered
चंडीगढ़। मोहाली के जुझार नगर निवासी युवक ने झांसा देकर चंडीगढ़ निवासी युवती का शारीरिक शोषण किया लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में जब पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दी तो युवक ने थाने में आकर शादी के लिए हामी भर दी और युवती से शादी भी कर ली लेकिन विवाहिता को ससुराल वालों ने घर में रखने से इन्कार कर दिया। वहीं, अब युवक भी विवाहिता के साथ नहीं रह रहा है। विवाहिता की शिकायत पर सेक्टर-17 महिला थाने में युवक गगनदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात हाईकोर्ट में कनिष्ठ सहायक गगनदीप सिंह से हुई। उसने शादी के वादे कर शारीरिक संबंध बनाए लेकिन कुछ समय बाद शादी करने से मुकर गया। युवती ने जब पुलिस को शिकायत दी तो युवक ने थाने में आकर उससे शादी की हामी भर दी। गगनदीप ने युवती से 28 सितंबर 2023 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली लेकिन गगनदीप के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। युवक के पिता पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। जब युवती को लेकर युवक अपने घर पहुंचा तो उसे रहने नहीं दिया गया। गगनदीप ने किराए पर कमरा लेकर वहां रहना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद गगनदीप ने घर आना बंद कर दिया। अब उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed