फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married by pretending to be the owner of the hospital, case against husband

Chandigarh News: अस्पताल का मालिक बताकर की शादी, पति पर केस

Fri, 05 May 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Married by pretending to be the owner of the hospital, case against husband
मोहाली। फेज-5 इलाके से झूठ बोलकर शादी करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार वासी सेक्टर-78 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी जानकारी में डॉ. निकिता ने बताया कि उसकी चार साल पहले उक्त व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। शादी से पहले उन्हें बताया कि आरोपी का अपना एक अस्पताल है। वह डेढ़ लाख रुपये प्रति माह कमाता है लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह दिल्ली में एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग करता है। उसे वहां पर 35 हजार रुपये मिलते हैं। आरोपी शादी के बाद पीड़िता से 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed