फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   marriage shagun scheme, online apply, haryana government scheme, welfare scheme, haryana

विवाह शगुन योजना के लिए अब एक माह पहले ऑनलाइन करें आवेदन

Wed, 29 Jun 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 29 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
marriage shagun scheme, online apply, haryana government scheme, welfare scheme, haryana
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाली शगुन राशि के लिए अब ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इससे लाभार्थियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत शगुन राशि के लिए लड़की के विवाह से एक माह पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए  www.haryanawelfareschemes.org साइट पर लॉगइन किया जाएगा। पेज में कॉलम भरने के अतिरिक्त बीपीएल राशन कार्ड, माता-पिता का बैंक खाता नंबर, लड़की और लड़के की आयु संबंधी सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके अलावा विवाह के कार्ड की प्रति भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन


आवेदन के लिए अनिवार्य पात्रता होने पर एक माह के अंदर शगुन राशि सीधे पात्र के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। इस शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग तथा किसी भी वर्ग की विधवा महिला की लड़की के विवाह पर 41 हजार रुपये की राशि शगुन के रूप में प्रदान की जाती है। पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग की कन्या के विवाह में शगुन के रूप में 11 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed