फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fraud with girl in haryana

36 साल बड़े लड़के से शादी की थी, अब पता चला ऐसा सच कि जीते जी मर गई वो

Sun, 28 Jan 2018 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 28 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
marriage fraud with girl in haryana
bride - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
लड़की ने खुद से 36 साल बड़े व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन अब उसे पति का ऐसा सच पता चला है, जिसे जानकर वह जीते जी मर गई। मामला हरियाणा के हिसार का है। हांसी में 19 साल की युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर खुद से 36 साल बड़े व्यक्ति से शादी की। दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद युवती ने पुलिस सुरक्षा भी ली। लेकिन अब उसने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति उसके साथ मारपीट करता है। पति का मौसेरा भाई भी उसे टॉर्चर करता है। युवती ने एक और युवक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को पति का एक सच भी बताया, जिसके बाद तीनों पर मामला दर्ज कर लिया गया। महिला पुलिस ने पीड़िता के पति, उसके बेटे व मौसेरे भाई के खिलाफ 323, 376, 506 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की पहले से तीन शादियां हो चुकी थीं

marriage fraud with girl in haryana
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि दो वर्ष पहले उसने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जींद के एक गांव के व्यक्ति से शादी की थी। शादी के समय उसके पति की उम्र 55 साल थी। शादी के बाद वह पति के साथ पहले पानीपत में रही और फिर गुरुग्राम में।

पिछले एक वर्ष से वह पति के साथ हांसी की एक कॉलोनी में रह रही थी। यहां वे पति के मौसेरे भाई के साथ रह रहे थे। लेकिन अब उसे पता चला है कि ​उसके पति सुरेश की पहले तीन शादियां हो चुकी हैं। उसका एक बेटा भी है, जो 18 साल का है और उसी के साथ रहता है।

दो माह पहले की बात है, उसका सौतेला बेटा व मौसेरे देवर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। वह विरोध करती तो मारपीट करते। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने बताया कि जैसे तैसे वह भागकर अपनी मां के पास पहुंची और उन्हें सारी बात बताई। फिर मां उसे लेकर शिकायत देने हांसी पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed