{"_id":"5c12156dbdec22418130ba13","slug":"marriage-fraud-groom-run-away-for-dowry-bride-refused-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 फेरों से पहले खुली दुल्हे की पोल, पुलिसकर्मी ने कर दी थी ऐसी डिमांड...दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 फेरों से पहले खुली दुल्हे की पोल, पुलिसकर्मी ने कर दी थी ऐसी डिमांड...दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
groom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडप और दुल्हन दोनों तैयार, लेकिन ऐन मौके पर पुलिसकर्मी दूल्हे की पोल खुल गई। उसने ऐसी डिमांड कर दी थी कि दुल्हन ने उसे झटका देने में देर नहीं लगाई। मामला थाने तक भी पहुंचा। फिर दुल्हन ने ऐसे लड़के से शादी करने से ही इंकार कर दिया। मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। गांव परखोत्तमपुर निवासी हरियाणा पुलिस का जवान शादी से ठीक पहले गायब हो गया।
दूल्हे के गायब होने से बारात भी नहीं गई। जिससे वधु पक्ष के सदस्यों में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले को लेकर लड़की पक्ष की तरफ से महिला पुलिस थाना में ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर बारात लेकर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस जवान सहित उसके परिवार के दस सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन जवान का कोई सुराग नहीं लगा है।
दुल्हन बोली- मुझे ऐसे लड़के से शादी नहीं करनी
जब बारात का इंतजार हो रहा था और फिर ऐन मौके पर पता चला कि दूल्हा गायब हो गया। परिजन बारात लेकर नहीं आ रहे तो एक बार दुल्हन के होश ही उड़ गए। फिर जब दहेज मांगने का सच सामने आया तो दुल्हन ने कहा कि उसे ऐसे लड़के से शादी ही नहीं करनी। दहेज के लोभियों को वह ठुकराती है।

लग्न से पहले परिजनों ने फोन करके मांग की थी
groom
जानकारी के अनुसार, खोल थाना क्षेत्र के गांव डहीना निवासी पुलिस के जवान ने अपनी बेटी का रिश्ता परखोत्तमपुर गांव निवासी हरियाणा पुलिस के जवान सोनू के साथ इसी साल जनवरी में तय किया था। रिश्ता तय करने के बाद परिवार की तरफ से 11 नवंबर को चिठ्ठी भेजकर 9 दिसंबर की शादी तय की गई थी।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि सात दिसंबर को लग्न से ठीक पहले उसके परिजनों को फोन आया जिसमें उन्होंने लग्न में एक ब्रेजा गाड़ी और 11 लाख रुपये नकद की मांग की। पिता ने कहा कि मैंने कहा कि दहेज मांगना अपराध है। इसके बाद भी परिजन दहेज की मांग पर अड़ गए और लग्न भी नहीं लिया।
पिता ने आरोप लगाया कि लड़के के परिजनों ने उसको कहीं पर छिपाया है और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर शादी करने नहीं आए जिससे मेरी और बेटी इज्जत खराब हो गई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी जवान सोनू, जगदीश प्रसाद, सुमित्रा, अनिल कुमार, बाबूलाल, आशा देवी सहित अलवर के रैवाना निवासी बिटूट सिंह, सरोज देवी, सूबेसिंह और महेंद्रगढ़ जिले के भड़फ निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्ता तय करने से पहले ही लगा हुआ था जवान
groom
लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी जवान रिश्ता तय करने से पहले ही पुलिस की नौकरी में लगा हुआ था और वह खुद ही लड़की को पसंद करके गया था। अब दहेज की मांग को पूरी नहीं किए जाने के कारण वह बारात लेकर नहीं आया है।
एक युवती के साथ फरार होने का संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जवान के समीपवर्ती गांव की एक युवती भी गायब बताई गई है जिसके बाद संदेह जताया जा रहा है जवान संभवत: उसी लड़की के साथ गायब है। हालांकि लड़की के परिजनों ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस जवान का परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रैवाना गांव का है और जवान बचपन से ही परखोत्तमपुर गांव में अपनी बुआ के पास रह रहा है।
लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी पुलिस के जवान सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज की मांग पर बारात नहीं ले जाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल जवान का कोई सुराग नहीं है और अभी लड़का पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया है।
- बालावती, जांच अधिकारी महिला थाना पुलिस