Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Markets bustle with festive shopping ahead of Dhanteras; shopkeepers beam with joy.

Chandigarh News: धनतेरस से पहले बाजारों में उमड़ी खरीदारी की रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले

Wed, 04 Nov 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Markets bustle with festive shopping ahead of Dhanteras; shopkeepers beam with joy.
चंडीगढ़। धनतेरस की दस्तक के साथ ही चंडीगढ़ के बाजारों में त्योहारों की रौनक दिखाई देने लगी है। फेस्टिवल सीजन की खरीदारी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है और दुकानों पर बिक्री का ग्राफ भी ऊपर चढ़ रहा है। सेक्टर-18, 19, 22 और 35 के बाजारों के साथ शहर के अन्य शॉपिंग हब में भी चहल-पहल बढ़ गई है। शाम होते ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के नजदीक आते ही कारोबार में और तेजी आएगी। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरंजीव सिंह ने कहा कि सेक्टर-18 की इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइटिंग मार्केट में त्योहारों की तैयारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। सेक्टर-22 और सेक्टर-19 में कपड़ों, फुटवियर और रोजमर्रा के सामान की दुकानों पर खरीदारी बढ़ रही है। सेक्टर-35 की मार्केट में भी परिवारों के साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी फेस्टिवल सीजन का असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


धनतेरस पर कारोबार में तेजी की उम्मीद
दुकानदारों के लिए धनतेरस फेस्टिवल सीजन के सबसे अहम दिनों में से एक है। इस दिन सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की खरीदारी को शुभ माना जाता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस से पहले बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी। अभी खरीदारी की शुरुआत हुई है, लेकिन बाजारों में बढ़ती चहल-पहल ने कारोबारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन

कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बढ़ी मांग
त्योहारों को देखते हुए लोग परिवार के लिए नए कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी और घर की सजावट का सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज की दुकानों में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। धनतेरस को देखते हुए बर्तन, चांदी के सिक्के, ज्वेलरी और घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई वैरायटी के साथ विशेष ऑफर भी पेश किए हैं।- संजीव चड्ढा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed