{"_id":"69b46e7709d7c4eac90565f5","slug":"march-is-as-hot-as-may-june-with-temperatures-rising-4-degrees-chandigarh-news-c-16-pkl1091-970087-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मार्च में मई-जून जैसी तपिश, तापमान 4 डिग्री ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मार्च में मई-जून जैसी तपिश, तापमान 4 डिग्री ऊपर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मार्च के महीने में ही गर्मी का असर तेज हो गया है और लोगों को मई-जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 4 डिग्री अधिक है। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आए, हालांकि हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की शुरुआत से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।