{"_id":"656191d2b16ad8b51a022be9","slug":"many-vehicles-collided-with-each-other-in-kotkapura-due-to-fog-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर शुरू: पंजाब के कोटकपूरा में आपस में टकराए छह वाहन, कई लोगों को आई चोट, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर शुरू: पंजाब के कोटकपूरा में आपस में टकराए छह वाहन, कई लोगों को आई चोट, एक गंभीर
Sat, 25 Nov 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:49 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे के कारण हादसा पेश आया। कोटकपूरा के जैतो रोड पर सबसे पहले दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई जिसके बाद दो बसों समेत कुछ वाहन भी आकर इन वाहनों के साथ आकर टकरा गए। इस हादसे के कारण वाहनों में सवार कई लोगों को मामूली चोटें लगी।
विज्ञापन
कोटकपूरा में धुंध के कारण हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कोटकपूरा के जैतो रोड पर शनिवार सुबह धुंध के कारण एक के बाद छह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोगों को चोटें लगी और वाहनों का भी खासा नुक्सान हुआ। घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोहरे के कारण हादसा पेश आया। कोटकपूरा के जैतो रोड पर सबसे पहले दो वाहनों की आपस में टक्कर हुई जिसके बाद दो बसों समेत कुछ वाहन भी आकर इन वाहनों के साथ आकर टकरा गए। इस हादसे के कारण वाहनों में सवार कई लोगों को मामूली चोटें लगी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां से एक को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 29 साल से चल रहा रिश्वत का खेल: 40 हजार से शुरुआत, 34 लाख लेकर भी नहीं भरा मन, पाक से मंगवाए लाखों के जूते
विज्ञापन
बस चालक बेअंत सिंह ने बताया कि एक टाटा एस गाड़ी का हादसा हो रखा था। इसके अलावा सड़क पर बिना रिफलेक्टर के दो ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी थी जिसके कारण उन्हें आभास नहीं हो पाया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह खड़े थे और बस चालक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। किसान नत्था सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बस के कारण यह हादसा पेश आया है। जांच अधिकारी एसआई सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण हुए हादसे में दो बसों, एक टाटा एस गाड़ी, दो ट्रैक्टर ट्रालियों व दो कैंटरों की आपस में टक्कर हुई है जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।