फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Trains will Remain Canceled In August In Hisar

रक्षाबंधन पर करनी हो यात्रा तो जरूर पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें पूर्ण व आंशिक रूप से रहेंगी रद्द

Sun, 21 Jul 2019 12:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Many Trains will Remain Canceled In August In Hisar
सांकेतिक तस्वीर

रक्षाबंधन पर अगर रेलयात्रा करने की तैयारी है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त महीने में कई ट्रेनें आंशिक और पूर्ण रूप से रद्द रहेंगी।

विज्ञापन


हरियाणा के हिसार से आने और जाने वाली कई ट्रेनें पूर्ण और आंशिक रूप से अगस्त में रद्द रहेंगी। इस कारण यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। कारण है कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा, जो कि तीन सितंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर यार्ड पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 14 अगस्त तक होगा। वहीं नॉन इंटरलॉकिंग का काम 15 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। इसी प्रकार पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग का काम 26 अगस्त से तीन सितंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
19611 अजमेर-अमृतसर वाया हिसार ट्रेन 15 अगस्त, 17 अगस्त व 22 अगस्त, 19614 अमृतसर-अजमेर वाया हिसार 12, 14, 19 व 21 अगस्त को प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी। 

वहीं 19613 अजमेर-अमृतसर वाया हिसार 12, 14, 19 और 21 अगस्त तथा 19612 अमृतसर-अजमेर वाया हिसार ट्रेन 13, 15, 20 व 22 अगस्त को प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी। 79701 जयपुर-हिसार 12 अगस्त से 26 अगस्त तक तथा 79702 हिसार-जयपुर 12 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से रद्द रहेगी। 


हिसार-जयपुर के बीच चलने वाली दो सवारी गाड़ियों को रेलवे ने आंशिक रूप से रद्द करने की भी घोषणा की है। 54833 जयपुर-हिसार 12 से 25 अगस्त तक तथा 54834 हिसार-जयपुर 11 से 24 अगस्त तक रिमॉडलिंग कार्य के कारण जयपुर-गांधीनगर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed