{"_id":"5d29928f8ebc3e6ca8682181","slug":"many-trains-numbers-and-time-table-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों में दुविधा, कई ट्रेनों की समय-सारणी और नंबर बदले, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों में दुविधा, कई ट्रेनों की समय-सारणी और नंबर बदले, यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें खबर
Sat, 13 Jul 2019 01:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के टाइमटेबल में कई बदलाव करने के चलते यात्री परेशान हैं। रेलवे ने कई ट्रेनों के नंबर और उनके चलने की तिथि में बदलाव किया है। रेलवे ने अभी तक टाइमटेबल स्टेशनों पर बने बुक स्टालों पर नहीं पहुंचाएं हैं। रेलवे ने दिल्ली-मोगा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को इंटरसिटी ट्रेन में तब्दील किया है।
विज्ञापन
इसका नंबर अब 12043-12044 कर दिया है, यही नहीं इसके चलने की तिथि में भी बदलाव किया गया है। इसी तरह दिल्ली-लुधियाना के बीच चलने वाली जनरल ट्रेन का नंबर अब 12037-12038 कर दिया है। इसी तरह कई और ट्रेनों के नंबरों में बदलाव करने हे साथ उनके चलने के दिनों में तब्दीली की गई है।
विज्ञापन
यात्री सुरेश अग्रवाल ने बताया रेलवे का टाइमटेबल प्रकाशित हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक स्टेशनों पर बने बुक स्टाल व स्टेशनों पर नहीं पहुंचा है। टाइमटेबल यात्रियों को नहीं मिलने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को रिजर्वेशन करवाने में कई परेशानियां आ रही है। कई ट्रेनों के नंबर बदलने के अलावा उनके चलने के दिनों में बदलाव किया गया है। कुछेक ट्रेनों का समय बदला है। रेलवे ने अपना टाइमटेबल अपनी वेबसाइट पर भी लोड नहीं किया है, आजकल सभी लोग इंटरनेट पर ट्रेनों के चलने और उनके आने जाने का समय देखते हैं।