अनदेखी न पड़ जाए भारी : मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, क्योंकि... अब नहीं दिखती एक्सपायरी डेट
- चंडीगढ़ में मिठाई की ज्यादातर दुकानों पर हो रही मानकों की अनदेखी
- सितंबर 2020 के आदेश के अनुसार, सभी मिठाइयों पर निर्माण व समाप्ति की तिथि लिखना अनिवार्य
- चंद दिनों में खराब होने वाली मिठाइयों को महीने भर तरोताजा बताकर बेचा जा रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मिठाई की ज्यादातर दुकानों पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। इन दुकानों पर कई दिन पहले बनी मिठाइयां बेची जा रही हैं। इससे लोगों की सेहत खराब हो सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने सितंबर 2020 में आदेश जारी कर सभी मिठाइयों पर निर्माण व समाप्ति की तिथि लिखना अनिवार्य कर दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही प्राधिकरण को संशोधन भी करना पड़ा।
इसके बाद इस शर्त को दुकानदारों के विवेक पर छोड़ दिया गया। अब शहर के गिने-चुने दुकानदार ही मानक का पालन कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर दुकानों में चंद दिनों के अंदर खराब होने वाली मिठाइयों को भी महीने भर तरोताजा बताकर बेचा जा रहा है। होली का त्योहार नजदीक है। इस दौरान लोग मिठाइयों की खासी खरीदारी करते हैं। मिलावटी मिठाई बिकने का अंदेशा त्योहार पर बढ़ जाता है।
विभाग काम में व्यस्त, दुकानदार मस्त
त्योहार पर मिलावटी मिठाई बिकने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे समय में खाद्य सुरक्षा विभाग दूसरे जागरूकता कार्यक्रम में व्यस्त है, जबकि उसे गंभीर होने की जरूरत है। त्योहार के नजदीक होने के बावजूद औचक निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं, जो शहर के अलग-अलग हिस्सों में मिठाइयों व मावा का नमूना लेंगी।
मिठाई खरीदते समय रखें ध्यान
बंगाली मिठाई में मलाई चमचम, मलाई बादाम, अनारकली, स्माल रसगुल्ला, छेना मुर्गी, छेना टोस्ट, मलाई पामल, केसर चमचम, मलाई पाकीजा और पेठा। मौसमी मिठाइयां मलाई पुआ, गाजर हलवा, घेवर, दाल हलवा, तिल भुग्गा, खजूर, रसमलाई, राजभोग, स्पंजी रसगुल्ला, केसर रसमलाई।
चार दिन तक चलने वाली मिठाइयां
बादाम पिन्नी, स्पेशल सिंधी पिन्नी, राजस्थानी लड्डू, अमृतसरी लड्डू, मोतीचूर लड्डू, पिस्ता बर्फी, बीकानर बर्फी, पतली क्रीम बर्फी, खोया केसर रोल, खोया चोको रोल, बादाम चॉकलेट बर्फी।
छह से सात दिन चलने वाली मिठाइयां
मूंगदाल बर्फी, बेसन बर्फी, मिल्क केक, मथुरा पेड़ा, स्पेशल डोडा बर्फी, गोंद बर्फी, मिक्स चॉकलेट बर्फी।
दस से पंद्रह दिनों तक चलने वाली मिठाइयां
अखरोट लड्डू, चना बर्फी, प्योर बादाम बर्फी, प्योर काजू बर्फी, केसर काजू बर्फी, काजू बादाम रोल, काजू पिस्ता रोल, काजू गिलोरी।
पंद्रह से बीस दिनों तक चलने वाली मिठाइयां
पंजीरी लड्डू, बेसन लड्डू, लच्छेदार पतीशा, अलसी पिन्नी।
एक महीने तक चलने वाले मिठाइयां
गुलाब लड्डू, मैंगो लड्डू, पान बहार लड्डू, मैंगो बाइट, चोको बाइट, रोज बाइट, ऑरेंज बाइट, हनी बाइट, मेवा बाइट।
45 दिनों तक चलने वाली मिठाइयां
फिंगर बकलावा, बादाम टाट बकलावा, काजू टाट बकलावा, फामेट चॉकलेट, नर्स चॉकलेट, लाल कराची हलवा, बादाम कराची हलवा, केसर कराची हलवा सोन हलवा।
जितनी मिठाइयों की मांग होती है, उतनी ही बनाते हैं। सरकार के नियमों के अनुसार सभी मिठाइयों और खाने की चीजों पर उसकी एक्सपायरी डेट भी लिखी जाती है, ताकि ग्राहकों को धोखा न हो साथ ही माल बर्बाद न हो। -सुखपाल सिंह, बाबा डेयरी के मालिक और चंडीगढ़ स्वीट्स शॉप मॅन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान
पांच इंस्पेक्टरों की टीम नियमित रूप से विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी खाद्य पदार्थों व अन्य सामग्रियों की जांच करती है। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं, जिससे जनता को खाद्य मानकों की जानकारी दी जा सके। -सुखविंदर सिंह, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग