फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many political parties gives their support to farmers against farm laws in Punjab

किसान आज मनाएंगे काला दिवस: पंजाब में कई राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन, फहराएंगे काला झंडा

Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
सार

26 मई को किसान पंजाब समेत पूरे देश में काला दिवस मनाएंगे। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। बता दें कि पिछले छह माह से किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन
Many political parties gives their support to farmers against farm laws in Punjab
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर किसान बुधवार को काला दिवस मनाएंगे। इसके तहत जहां किसान अपने घरों व वाहनों पर काला झंडा लगाएंगे वहीं, देशभर के सभी धरनास्थलों पर काली पगड़ी व चुनरी पहनी जाएगी। साथ ही धरनास्थलों के अलावा गांवों में पीएम का पुतला फूंका जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि किसानों की मांग मनवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। वहीं काला दिवस मनाने के लिए काफी किसान दिल्ली बॉर्डर पर भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब में इन राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन
किसानों के काले दिवस पर विपक्षी दल भी एकमत नजर आ रहे हैं। सभी विपक्षी दलों ने किसानों के काले दिवस को समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही निर्णय किया है कि किसानों के साथ वह भी कृषि कानूनों के विरोध में काला झंडा फहराएंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किसानों को समर्थन देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) नेता हरपाल सिंह चीमा ने कि कहा कि वे केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि बिना देरी कृषि से संबंधित तीनों कानून वापस लिए जाएं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जबरदस्ती कानून लागू कर रही है, जबकि कृषि से संबंधित किसानों और मजदूरों और कृषि वैज्ञानिक भी कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन कानूनों का किसान, मजदूर और कृषि वैज्ञानिक विरोध कर रहे हैं, भाजपा की केंद्र सरकार को उन्हें थोपने की जिद नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गदरी ने किसानों के देशव्यापी काले दिवस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ बीएसपी कार्यकर्ता व नेतृत्व 26 मई को अपने घरों पर काला झंडा फहराएंगे।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने किसानों के बुधवार को होने वाले काले दिवस को समर्थन दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से किसानों की मदद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ भी मनाएगा रोष दिवस 

किसानों एवं ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ भी 26 मई को रोष दिवस में भागीदारी करेगा। संघ के राज्य प्रधान सीएन भारती, महासचिव जगरोशन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपमहासचिव प्रभु सिंह, संगठन सचिव धर्मेंद्र ढांडा ने कहा कि महामारी के विकट दौर में प्रदेश के शारीरिक शिक्षक एक वर्ष से सड़क की धूल फांक रहे हैं।

सरकार नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए इन शारीरिक शिक्षकों को शीघ्र समायोजित करे। कला अध्यापकों को भी शीघ्र कार्य ग्रहण करवाया जाए। शिक्षक इस महामारी में अन्य कर्मचारियों के साथ अग्रिम मोर्चे पर सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों को भी करोना योद्धा का दर्जा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed