फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people died in road accidents in Bathinda and Hoshiarpur

बठिंडा में सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत, छह घायल, होशियापुर में दो की गई जान

Sat, 09 Nov 2019 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Many people died in road accidents in Bathinda and Hoshiarpur
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा से मानसा जाने वाली सड़क पर देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार तलवंडी रोड स्थित गांव जीवन सिंह वाला स्थित गर्ग धागा फैक्ट्री से काम के बाद लौट रहीं महिलाएं क्रूज गाड़ी में आ रही थीं। बठिंडा के मानसा रोड पुल के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया और पेड़ से टकराने से यह दुर्घटना हुई। 

विज्ञापन


मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गईं। घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गाड़ी में सवार महिला सिमरजीत ने बताया कि लगभग 12 महिलाएं धागा फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वापस आ रही थी। तभी दुर्घटना हुई। यह हादसा कैसे हुआ कुछ पता नहीं। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फैक्ट्री की गाड़ी उन्हें उनके घर अरनीवाला, चक्क अतर सिंह वाला, चन्नू आदि गांवों में छोड़ने जा रही थी। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली रोड स्थित एक अन्य दुर्घटना में बो समेत पांच घायल

डबवाली रोड स्थित एक अन्य दुर्घटना में कैंटर चालक ने किनारे खडे़ दोपहिया वाहनों को रौंद। इसमें दो महिलाएं, दो युवक व एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। सभी को सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल के नजदीक ही जिम था, जिसमें कुछ युवक व्यायाम कर रहे थे।

 जैसे ही दुर्घटना का पता चला तो वह बाहर निकलकर कैंटर के नीचे फंसे घायलों को निकालने में जुटे। जिम से निकले युवकों ने इकट्ठे होकर कैंटर को पलट दिया तब जाकर घायलों का बचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर लेकिन चोटें गंभीर हैं। इन्हें सहारा जन सेवा ने अस्पताल पहुंचाने में मद्द की।

होशियारपुर: सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल 
जालंधर रोड पर सिंगड़ी वाला बाईपास के करीब शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों में से एक जालंधर में नौकरी करता था और दूसरा सीटी इंस्टीट्यूट का छात्र था। मॉडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंच पर मामले की जांच शुरू कर दी व ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया।

होशियारपुर जालंधर रोड पर सिंगडीवाला बाईपास के पास सुबह एक कार और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार अभिषेक पुत्र प्रेम कुमार खेडी बड़सर और रोहित कुमार (25) पुत्र प्रकाश चंद निवासी नैहरियां हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे में अक्षय ठाकुर पुत्र दीपक ठाकुर निवासी शाहतलाई, विकास ठाकुर पुत्र जय प्रकाश चंद्र निवासी बड़सर और रोहित शर्मा गंभीर रूप में घायल हो गए। सभी जालंधर से एक कार में सवार होकर हिमाचल में किसी शादी समागम में भाग लेने के लिए निकले थे। 

होशियारपुर के प्रभात चौक पर उन्होंने किसी राहगीर से रास्ता पूछा तो उसने उन्हें सिंगडीवाला बाईपास से जाने के लिए कह दिया। इस पर उन्होंने अपनी कार वापस घुमा ली। जब वह सिंगडीवाला बाईपास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित कुमार की मौके पर मौत हो गई वो जालंधर की प्राईवेट कंपनी में जॉब करता था। 

अभिषेक होटल मैनेजमेंट का स्टूडेंट था। तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंच चालक को ट्रक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक हरप्रीत सिंह निवासी कंधाला शेखां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed