फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people did not change their address after the collapse of colony number-4, notice issued to delete votes

Chandigarh News: कॉलोनी नंबर-4 टूटने के बाद कई लोगों ने नहीं बदलवाया पता, वोट डिलीट करने का नोटिस जारी

Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Many people did not change their address after the collapse of colony number-4, notice issued to delete votes
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने 30 अप्रैल को इंडस्ट्रियल एरिया फेस-एक स्थित कॉलोनी नंबर-4 को तोड़ दिया। वहां 5737 वोटर्स थे, लेकिन इनमें से बहुत से लोगों ने नए पते पर अपने वोट नहीं बनवाए हैं। उन सभी के वोट को डिलीट करने के लिए सात दिन का समय देते हुए एसडीएम ईस्ट की तरफ से आखिरी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ईस्ट-कम-सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की तरफ से इस संबंध में एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि कॉलोनी नंबर-4 में पांच बूथ थे। बूथ नंबर-260, 261, 262, 263 और 264। इन सभी बूथों पर 5737 मतदाता थे। 30 अप्रैल को प्रशासन के फैसले के अनुसार कॉलोनी को तोड़ दिया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में चुनाव विभाग की तरफ से चार मई, तीन अगस्त, चार सितंबर और पांच अक्तूबर को विशेष शिविर लगाए गए, जिसमें लोगों को नए पते पर वोट ट्रांसफर कराने के लिए जागरूक किया गया और इसमें मदद भी की गई। इसके बावजूद बहुत से लोगों ने नए पते पर अपना वोट ट्रांसफर नहीं कराया। इस वजह से अब विभाग ने फैसला लिया है कि इन सभी वोट को डिलीट कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने लोगों के पते पर नोटिस भी भेजा, लेकिन बहुत से नोटिस विभाग के पास वापस आ गए हैं इसलिए उन सभी लोगों से विभाग ने आग्रह किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति जिसने अपना नए पते पर वोट ट्रांसफर नहीं कराया है, वह विभाग के दफ्तर में आकर संपर्क करे अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि उन्हें वोट डिलीट होने से कोई समस्या नहीं है और उन सभी नामों को मतदाता सूची से हटा दिया जाएग। नाम डिलीट नहीं करने के लिए लोग इंडस्ट्रियल एरिया फेस-वन स्थित एसडीएम ईस्ट के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं और लिखित में आवेदन भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed