चंडीगढ़। भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर चंडीगढ़ के गांवों के कई पूर्व सरपंचों और पंचों ने अपने साथियों सहित केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि शनिवार को भाजपा का दामन थामने वालों में जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के प्रधान एवं मनीमाजरा सोसाइटी के प्रधान जीत सिंह बहलाना, किशनगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र लुबाना, किशनगढ़ के पूर्व सरपंच गुरविंदर कौर लुबाना, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरभजन सिंह, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह कजहेड़ी, अटावा के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, खुड्डालाहौरा के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा, खुड्डा लाहौरा की पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह काला, पलसोरा के पूर्व सरपंच व जिला कांग्रेस कमेटी के वाइस पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जयचंद, गांव कैंबवाला के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान एवं अखिल भारतीय कबीरपंथी महासभा के प्रधान राजेंदर कुमार, जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव व पूर्व पंच सोहन सिंह, गांव बहलाना कांग्रेस के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, पूर्व पंच गुरदीप सिंह, रायपुरकलां गांव से पूर्व पंच गुरदीप सिंह, सेक्टर 26 मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुभाष रंधावा, जिला कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान गुरपाल सिंह अटावा, गांव धनास के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह व गांव कजहेड़ी से डॉ. प्रेम कुमार पूर्व जिला सचिव कांग्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है।
इस मौके पर पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, प्रदेश सचिव तजेंद्र सिंह सरा, हुकम चंद, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, कार्यालय सचिव देवी सिंह, गजेंद्र शर्मा के अलावा उपमहापौर हरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू, डॉ. नरेश पंचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भजन सिंह मारू, बलविंदर शर्मा, जुझार सिंह, दीदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।