फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many new faces may be in cabinet of captain amrinder singh, navjot sidhu may appoint depty cm

कैप्टन की टीम में हो सकते हैं ये चेहरे, सिद्धू को बड़ा पद

Thu, 16 Mar 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
many new faces may be in cabinet of captain amrinder singh, navjot sidhu may appoint depty cm
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। नवजोत सिद्धू को भी बड़ा पद देने की तैयारी चल रही है। कैबिनेट में शामिल होने के लिए अभी से लाबिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू उप मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन इस पर अंतिम मुहर राहुल गांधी की ही लगेगी। विस स्पीकर को लेकर पेंच फंसा है। अगर वेरका स्पीकर बनते हैं तो अमृतसर में तीन मंत्री बनाने की टेंशन भी कैप्टन सरकार को नहीं रहेगी।
विज्ञापन


बठिंडा से जीते मनप्रीत बादल का वित्तमंत्री बनना तय है। सीएलपी लीडर चरणजीत सिंह चन्नी, डॉ राजकुमार वेरका और अरुणा चौधरी को दलित चेहरों के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट के लिए इन सभी के नाम पर भी चर्चा

many new faces may be in cabinet of captain amrinder singh, navjot sidhu may appoint depty cm
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन की कैबिनेट के लिए 6 बार चुनाव जीत चुके पटियाला देहाती के विधायक ब्रह्मा मोहिदर का नाम सबसे आगे आ रहा हैं। राणा गुरजीत सिंह, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, राकेश पांडे, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओपी सोनी, राणा केपी, अरुणा चौधरी का नाम भी चल रहा है।

भले ही कैप्टन अमरिदर सिंह ने मंत्री बनने के लिए तीन बार विजेता होने का मानक तय किया है, लेकिन राहुल कोटे से आने वाले मंत्रियों के मामले में इस नियम को लचीला बनाया जाना तय है।

माना जा रहा है कि राहुल कोटे से दूसरी बार चुनाव जीते यूथ कांग्र्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिदर सिंह राजा वड़िंग, संगरूर से विजय इंदर सिंगला और पहली बार चुनाव जीत कर आए अमित विज का मंत्री बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed