फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many leaders may also join BJP after Manpreet Badal

Punjab News: 29 जनवरी को अमित शाह की पटियाला में रैली, विपक्षी दलों को लग सकता बड़ा झटका

Thu, 19 Jan 2023 01:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 01:05 AM IST
सार

भाजपा पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। यही वजह है कि पार्टी हर हाल में अपना सियासी प्रभाव बढ़ाना चाहती है। अब उसकी नजर विपक्षी दलों के नाराज नेताओं पर है। 

विज्ञापन
Many leaders may also join BJP after Manpreet Badal
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रह चुके मनप्रीत बादल ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच पंजाब में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। अब कांग्रेस मनप्रीत खेमे के नेताओं को रोकने की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


इस बीच 29 जनवरी को पटियाला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली है। सूत्रों के मुताबिक मनप्रीत बादल खेमे के कांग्रेस नेता भाजपा में आ सकते हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दो बड़े नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मनप्रीत सिंह बादल ने कई बार राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया लेकिन राहुल गांधी से मनप्रीत बादल की मुलाकात नहीं हो गई। इसके बाद ही पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भाजपा में शामिल होने की योजना बनाई। मनप्रीत बादल बुधवार को दिल्ली में सबसे पहले भाजपा के बड़े नेता के साथ बैठक करने पहुंचे थे। बैठक के कुछ देर बाद ही उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। यही वजह है कि पार्टी हरहाल में अपना सियासी प्रभाव बढ़ाना चाहती है। अब उसकी नजर विपक्षी दलों के नाराज नेताओं पर है। 


शाह के पंजाब दौरे को लेकर कांग्रेस व शिअद में खलबली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले शिअद व कांग्रेस के बड़े नेताओं में खलबली मच गई है। मुख्य कारण यह है कि शाह की रैली में शिअद व कांग्रेस के कई नेता भाजपा का हिस्सा हो सकते हैं। इसके बारे में पंजाब की दोनों प्रमुख पार्टियों के नेताओं को भी अंदरखाते जानकारी मिल रही है।  नेताओं से संपर्क साधकर उनको भाजपा में जाने से रोकने का प्रयास विपक्षी दल कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में शिअद व कांग्रेस का कोई नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed