फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many leaders join Aam Aadmi Party in Haryana

Haryana: हरियाणा में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, पूर्व विधायक व जेजेपी महासचिव, पूर्व एसीपी और सरपंच ने थामा दामन

Tue, 05 Jul 2022 12:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 12:59 PM IST
सार

पुरुषोत्तम शर्मा जींद के गांव दनौदा के सरपंच हैं। पिछले 20 साल से सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Many leaders join Aam Aadmi Party in Haryana
हरियाणा में कई नेता आप में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को पटौदी से पूर्व विधायक एवं जेजेपी के प्रदेश महासचिव रामबीर सिंह, रिटायर्ड एसीपी महेंद्र सिंह पुनिया एवं दनौदा गांव के सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता, प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने उन्हें सदस्यता दिलवाई।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि रामवीर सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक पटौदी से विधायक रहे हैं। वर्तमान में जननायक जनता दल पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर काम कर रहे थे। वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी महेंद्र सिंह पुनिया वर्तमान में एक फाइनेंस कंपनी में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


छात्र जीवन में वह प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। पुरुषोत्तम शर्मा जींद के गांव दनौदा के सरपंच हैं। पिछले 20 साल से सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं। वर्तमान में बादशाहपुर के विधायक के राजनीतिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले 10 साल के कार्यकाल में उन्हें लगभग 5000 पंचायतों में जाने का अनुभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें जींद, हिसार व कैथल की खाप पंचायतों में विशेष भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर दिल्ली जैसा मॉडल हरियाणा में लागू करना आप का लक्ष्य है। प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म होगा, तभी यहां पर दिल्ली की तरह अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़कें बन पाएंगी। पार्टी में अब तक अनेक पूर्व विधायक व बड़े नेता अन्य दलों से शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed