{"_id":"5ce000c8bdec220754346eac","slug":"many-flight-landing-in-amritsar-airport-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से दिल्ली की जगह अमृतसर में उतरे 15 यात्री विमान, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से दिल्ली की जगह अमृतसर में उतरे 15 यात्री विमान, लोग हुए परेशान
Sat, 18 May 2019 06:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली का मौसम अचानक खराब होने के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एयर इंडिया की उदयपुर-दिल्ली उड़ान को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया की उड़ान संख्या 472 शनिवार सुबह उदयपुर से दिल्ली को रवाना हुई थी। मौसम खराब होने के कारण इस उड़ान को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड करने वाली 15 घरेलू व इंटरनेशनल उड़ानों को अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। इसके बाद दिल्ली का मौसम जब ठीक हुआ तो इन उड़ानों को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दिल्ली के मौसम का प्रभाव अमृतसर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा। एयर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट्स देरी से पहुंची। उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की ताशकंद-अमृतसर उड़ान संख्या एचवाई 423 व 422 जो 18 व 19 मई को अमृतसर पहुंचनी थी, को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या 191 दुबई-अमृतसर का लैंडिंग समय दो बजकर 55 मिनट था, जो पांच बजे लैंड हुई। इंडिगो एयरलायंस की दुबई-अमृतसर उड़ान संख्या 6 ई 47 लगभग आठ घंटे देरी से पहुंची। फ्लाइट का समय सुबह चार बजे था, जबकि यह उड़ान 11 बजकर 49 मिनट पर लैंड हुई।
