फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many domestic flights start from Chandigarh Airport from March 28

अच्छी खबर: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई घरेलू उड़ानें 28 मार्च से होंगी शुरू, देखें- कौन-कौन से शहर जुड़ेंगे

Sat, 26 Mar 2022 02:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 02:48 AM IST
सार

चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच दो नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इसके साथ चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच उड़ानों की संख्या 4 हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 27 मार्च से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Many domestic flights start from Chandigarh Airport from March 28
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

28 मार्च से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। नए कार्यक्रम में मुताबिक चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच चार उड़ानें हो जाएंगी। मुंबई के लिए रात की उड़ान शुरू हो रही है। चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर केपी सिंह ने बताया कि दुबई की उड़ान भी नियमित कर दी गई है। वहीं, कोविड-19 के दौरान बंद सभी उड़ानों को एयरलाइंस ने गर्मी के सीजन के कार्यक्रम में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन


28 से चंडीगढ़-चेन्नई की फ्लाइट: चंडीगढ़ से चेन्नई के लिए पहली उड़ान 28 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने बुकिंग शुरू कर दी है। यह फ्लाइट चेन्नई के लिए सुबह 7.10 बजे उड़ान भरेगी, जो 10.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वहीं, चेन्नई से सुबह 11.10 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट दोपहर 13.55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन


अब रात में भी मुंबई की भरें उड़ान
चंडीगढ़-मुंबई के बीच 28 मार्च से रात के समय गो एयर की उड़ान शुरू हो रही है। इसके साथ चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या 10 हो गई है। मुंबई से यह फ्लाइट शाम 18.40 बजे उड़ान भरकर 21.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी चंडीगढ़ से मुंबई के लिए रात 21.35 बजे उड़ान भरेगी, जो 23.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके लिए यात्रियों को 7754 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-पटना के लिए 7.45 बजे उड़ान
चंडीगढ़ से पटना के लिए फ्लाइट सुबह 7.45 बजे उड़ान भरकर 9.50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से दोपहर 2 बजे उड़ान भरकर 3.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।


चंडीगढ़-हैदराबाद की दो नई उड़ानें
चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच दो नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इसके साथ चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच उड़ानों की संख्या 4 हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 27 मार्च से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से शाम 16.25 बजे उड़ान भरकर 19.05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

 

वापसी में हैदराबाद से 19.50 बजे उड़ान भरकर 22.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट गो एयर की शुरू हो रही है, जो हैदराबाद से दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से 14.55 बजे उड़ान भरकर 17.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।


चंडीगढ़-पुणे उड़ान दोबारा शुरू
कोविड-19 के चलते बंद पड़ी चंडीगढ़-पुणे की फ्लाइट एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात 21.15 बजे उड़ान भरेगी और 23.35 बजे पुणे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed