पटियाला में स्थापित होगी ‘जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य ओपन यूनिवर्सिटी’, पढ़ें-कैबिनेट के फैसले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में पटियाला में ‘जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य ओपन यूनिवर्सिटी’ की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को यादगारी रूप में मनाने के लिए गुरुवार को यह फैसला लिया गया। जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य ओपन यूनिवर्सिटी एक्ट, 2019 को पास करने के लिए बिल पंजाब विधानसभा के अगले सेशन में पेश किया जाएगा।
कैबिनेट ने मोहाली में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए फैकल्टी, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य पदों को क्रमवार भरने की मंजूरी दे दी है। इस कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की 100 सीटें होंगी।
गुरुवार को ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुल्तानपुर लोधी से डेरा बाबा नानक तक 103 करोड़ की लागत से बनने वाले 109 किलोमीटर लंबे प्रकाश पर्व मार्ग का नींव पत्थर रखा। उन्होंने एलान किया कि बटाला में 13 करोड़ की लागत से नया बस स्टैंड बनेगा। इसके अलावा वांछित कुलजिंदर कौर थांडी की यूके से हवालगी संबंधी मंजूरी भी दी गई।
सैर सपाटा के लिए बुनियादी ढांचा निवेश प्रोग्राम (आई.डी.आई.पी.टी) के अधीन भाग-1 में लिए गए प्रोजेक्टों की लागत में विभिन्नता को कार्य के बाद परवानगी दे दी है। इसके अलावा पटियाला में बुर्ज आला सिंह और किला अंदरून में 2 सफाई सेवकों, एक रागी समेत कुछ और खाली पदों को दोबारा सृजित करने की परवानगी दे दी गई है। सूबे में बंद पड़े औद्योगिक यूनिटों को रियायतें देने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पंजाब राज्य भवन, चंडीगढ़ में ड्राइवरों के दो पदों को दोबारा सृजित करने के लिए परवानगी दे दी है।
2004 के बाद के कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का लाभ
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए प्राथमिक वेतन और महंगाई भत्ते के 10 प्रतिशत के बराबर उसकी तरफ से डाले जाने वाले योगदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने मृत्यु-कम-सेवा मुक्ति ग्रेच्युटी का लाभ राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को देने की मंजूरी दे दी है जिन में 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद नई पेंशन स्कीम के घेरे के अधीन आने वाले कर्मचारी भी शामिल होंगे।
मंत्रिमंडल ने एक जनवरी, 2004 को या उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों में से किसी भी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके वारिसों को एक्स ग्रेशिया का लाभ देने की इजाजत देने संबंधी विनती पर वित्त विभाग द्वारा उठाए गए कदमों को कार्य के बाद मंजूरी दे दी है।
फीस माफ करने पर दोबारा विचार करें इमरान : सीएम
सीएम ने आस जताई कि पाकिस्तान सिख धर्म की भावनाओं को समझते हुए 20 डॉलर की फीस माफ करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस फीस पर दोबारा विचार करना चाहिए। सीएम ने भारत-पाकिस्तान द्वारा कॉरिडोर खोलने के लिए हुए समझौते का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि सूबा सरकार की तरफ से प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले सीएम और उनके मंत्रियों ने 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया।