फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Decision took in Meeting of Haryana Cabinet

हरियाणा कैबिनेट के फैसले: अग्निवीरों को नौकरी के लिए बनेगी नीति, 2000 कालोनियां होंगी वैध

Mon, 27 Jun 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 03:11 PM IST
सार

हरियाणा कैबिनेट में कुल 31 एजेंडे रखे गए थे। कैबिनेट ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी, झज्जर का श्राइन बोर्ड बनाने को मंजूरी दे दी है।  

विज्ञापन
Many Decision took in Meeting of Haryana Cabinet
हरियाणा कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार अग्निवीरों को नौकरी के लिए नीति बनाएगी। इसे सरकार सांविधानिक दर्जा देगी। नगरपालिका क्षेत्र से बाहर स्थित प्रदेश की 2000 कालोनियां वैध होंगी। अभी तक 600 का पंजीकरण हो चुका है, पहले चरण में इन्हें नियमित करने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों-निर्माताओं को बड़ी रियायतें मिलेंगी। बेरी के भीमेश्वरी देवी मंदिर का श्राइन बोर्ड बनेगा।

विज्ञापन


ये निर्णय सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए। बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्टार्ट अप और डाटा सेंटर नीति को मंजूरी दी गई। डाटा सेंटर नीति से प्रदेश में 7500 करोड़ का निवेश संभव है। प्रदेश में 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बुजुर्गों को अब घर बैठे पेंशन मिलेगी। उन्हें कोई फार्म नहीं भरना होगा।
विज्ञापन


Koo App

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCabinet #CabinetDecisions

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 27 June 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि अग्निवीरों को नौकरी की नीति बनाने के लिए सामान्य प्रशासन व विधि विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इसमें नौकरी देने के कानूनी प्रावधान होंगे। अभी कैबिनेट बैठक में इसका प्रारूप लाने की जरूरत नहीं है, चूंकि चार साल बाद नीति लागू होनी है। ऐसी नीति बनाई जाएगी कि विपक्षी दल सवाल नहीं उठा सकेंगे। 

अग्निवीर सेना से नए अनुभव, प्रशिक्षण व देश सेवा का जज्बा लेकर लौटेंगे। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक वाहन आज की मांग हैं। इनके चलन से प्रदूषण कम होगा और पेट्रोलियम पदार्थों के इस्तेमाल में भी कमी आएगी। इसके मद्देनजर हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पॉलिसी-2022 को पास किया है। डाटा सेंटर नीति के तहत 120 नए केंद्र खोलेंगे।

Koo App

अब किसी को वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए आवेदन नहीं देना पड़ेगा। फॉर्म भरना, दफ्तरों के चक्कर काटना, कई तरह के वेरिफिकेशन करवाना, हमने इन सब झंझटों को खत्म करके वृद्धावस्था पेंशन देने की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है, जिसे हमने आज कैबिनेट में पारित कर दिया है।

View attached media content

- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 27 June 2022



40 लाख रुपये तक की कार पर 6 लाख रुपये छूट
ईवी पॉलिसी से वाहनों के खरीददारों के साथ-साथ निर्माता और रिसर्च एंड डेवलपमेंट करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। 15 लाख से 40 लाख रुपये तक की कीमत की इलेक्ट्रिक कार पर 15 प्रतिशत या 6 लाख रुपये की छूट मिलेगी। 15 से 40 लाख रुपये तक की हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार पर 15 प्रतिशत या 3 लाख रुपये की छूट दी जाएगी। 40 से 70 लाख रुपये की इलेक्ट्रिक कार पर 15 प्रतिशत या 10 लाख रुपये की छूट मिलेगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर व थ्री-व्हीलर खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को भी छूट
मनोहर लाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को भी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत छूट दी जाएगी। उन्हें 10 साल के लिए 50 प्रतिशत स्टेट जीएसटी की छूट देंगे। स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट रहेगी। 20 साल के लिए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करेंगे। सरकारी व प्राइवेट इमारतों में चार्जिंग स्टेशन बनाएंगे। प्राइवेट ग्रुप रेजिडेंशल बिल्डिंग, कमर्शियल बिल्डिंग, मॉल, इंस्टीट्यूट व मेट्रो स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नई इलेक्ट्रिक चार्जिंग तकनीक पर शोध करने वाले शिक्षण और संस्थानों को प्रोजेक्ट की 50 प्रतिशत लागत दी जाएगी।

स्टार्टअप पॉलिसी से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप नीति के तहत उद्योग शुरू करने वाले लोगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आज देशभर में स्टार्टअप की बात करें तो हरियाणा का तीसरा स्थान है। 60 हजार नई स्टार्टअप कंपनियों में से 5 हजार कंपनियां हरियाणा में हैं। 

नई पॉलिसी के तहत अलग-अलग छूट देकर नए-नए स्टार्टअप को हरियाणा में आकर्षित किया जाएगा। आज डिजिटल का जमाना है। डाटा को सुरक्षित रखना सबसे बड़ा काम है। प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए डाटा सेंटर पॉलिसी बनाई गई है। डाटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों को स्टांप ड्यूटी, बिजली शुल्क और स्टेट जीएसटी में अलग-अलग छूट दी जाएंगी।

भीमेश्वरी देवी मंदिर का बनाया जाएगा श्राइन बोर्ड
मनोहर लाल ने कहा कि श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर (आश्रम), बेरी का श्राइन बोर्ड बनाया जाएगा। इस मंदिर से जुड़ा केस न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर न्यायालय ने सरकार को अपना फैसला लेने के लिए कहा था। सरकार ने अब इस मंदिर का मनसा देवी मंदिर की तरह श्राइन बोर्ड बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed