फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many contenders .. PU may get permanent registrar in November

कई दावेदार.. पीयू को नवंबर में मिल सकता है स्थायी रजिस्ट्रार

Wed, 28 Oct 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Many contenders .. PU may get permanent registrar in November
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय को नवंबर में स्थायी रजिस्ट्रार मिल सकता है। इस पद के लिए कई दावेदार हैं जो अपने-अपने स्तर से सिफारिश लगा रहे हैं। कुछ शिक्षक अधिक मजबूत हैं, जिनको इस कुर्सी पर बैठाया जा सकता है। तीन साल के लिए वह इस कुर्सी पर रहकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

पीयू के रजिस्ट्रार रहे प्रो. करमजीत सिंह के पंजाब के एक विश्वविद्यालय के वीसी बनने के बाद यह कुर्सी खाली हो गई। रजिस्ट्रार का कार्य महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस पद का चार्ज एफडीओ विक्रम नैयर को दे दिया गया। वह लगभग एक माह से इसका संचालन कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि उन्हें चार्ज इसलिए दिया गया था कि ताकि सीनेटर आदि विरोध दर्ज न करवाएं। 31 अक्तूबर तक सीनेट का कार्यकाल है। उसके बाद यहां दूसरे व्यक्ति को चार्ज दिया जाएगा या स्थायी रूप से नियुक्ति होगी। सूत्रों का कहना है कि एफडीओ का पद जिम्मेदारी का है। उस पद से अधिक कार्य रजिस्ट्रार पद का है। ऐसे में एक व्यक्ति दोनों पदों का सफल संचालन नहीं कर पाएगा। इसलिए रजिस्ट्रार किसी अन्य व्यक्ति को बनाया जाएगा। चार शिक्षकों के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं। मंगलवार को कई कार्यालयों में इसको लेकर चर्चा रही। तमाम शिक्षकों की राय भी है कि रजिस्ट्रार का कार्य दूसरे व्यक्ति को दिया जाए ताकि एफडीओ अपने मूल पद पर बेहतर कार्य कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed