फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many complaints of code of conduct violations in Haryana

Loksabha Election: बंटने लगी शराब व गिफ्ट कूपन, सी विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की मिलीं 1395 शिकायतें

Thu, 11 Apr 2024 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 03:05 PM IST
सार

आयोग के पास सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध रूप से पोस्टर व होर्डिंग लगाने की आई हैं। रुपये, गिफ्ट कूपन व शराब बांटने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन की सबसे ज्यादा शिकायतें सिरसा व अंबाला जिले से आई हैं। सिरसा से 334 और अंबाला से 270 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

विज्ञापन
Many complaints of code of conduct violations in Haryana
Code of Conduct - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने के साथ आचार संहिता उल्लंघन की खूब शिकायतें आ रही हैं। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत लोग घर बैठे सी विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। हरियाणा में अब तक 1395 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 1145 शिकायत सही पाई गई हैं और उन पर संबंधित चुनाव अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई भी की है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दावा किया कि सभी शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के भीतर किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने मोबाइल पर सी विजिल एप डाउनलोड करें और आचार सहिंता उल्लंघन की शिकायतें दर्ज करवाएं।
विज्ञापन


सी विजिल एप के माध्यम से चुनाव प्रचार के दौरान हथियारों के प्रदर्शन की कुल 19 शिकायतें आईं, जिनमं से 17 सही पाई गईं। गिफ्ट कूपन बांटने की 58 की शिकायें मिली, जिनमें से 40 सही पाई गई हैं। वही, शराब बांटने की छह शिकायतें आई, जिनमें से सिर्फ दो सही पाई गई हैं। पोस्टर, बैनर व होर्डिंग की कुल 1092 शिकायतें आई थीं, जिनमें से 997 शिकायतें सही मिली हैं। वहीं, 89 शिकायतें सही नहीं मिली हैं। इसके अलावा चुनाव प्रचार के लिए बिना परमिशन के वाहनों की 36 शिकायतें मिली, जिनमें से 23 शिकायतें सही मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार के दौरान धार्मिंक संदेश व भाषण देने की आठ शिकायतें मिली थी, जिन्हें जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। आठ शिकायतें सही नहीं मिली थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हथियार दिखाने के मामले में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, पैसे बांटने व शराब बांटने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

ऐसे दर्ज करवा सकते हैं शिकायतें, पहचान नहीं होगी उजागर
मतदाताओं को अपने मोबाइल पर सी विजिल एप डालनलोड करना होगा। उसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए यूजर को एप पर रजिस्टर करना होगा। यूजर मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, विधानसभा और निवास का पता दर्ज करके अकाउंट बना सकते हैं। उसके बाद शिकायत करने के लिए यूजर को एप का इस्तेमाल करते हुए फोटो या दो मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। इसके बाद शिकायत चुनाव आयोग के पास पहुंचेगी और 100 मिनट के भीतर चुनाव आयोग उस पर कार्रवाई करेगा। इसमें शिकायत करने वाली की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।


शिकायत अपलोड करते ही लोकेशन भी पहुंच जाएगी
सी विजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने के बाद शिकायतकर्ता की लोकेशन ऑटोमैटिक चुनाव आयोग के पास पहुंच जाएगी। शिकायत मिलते ही आयोग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और शिकायत की जांच शुरू कर देगी। ऐसे में कोई भी शख्स इस एप के माध्यम से फर्जी फोटो या वीडियो नहीं भेज सकता।

किस तरह की कितनी शिकायतें मिली
शिकायत                          कुल शिकायतें       सही मिली

हथियारों का दिखावा                  19             17
गिफ्ट कूपन बांटना                    58             40
शराब बांटने की शिकायत              6             2
पैसे बांटने की शिकायत               12             2
पोस्टर व होर्डिंग लगाने            1092             997
धार्मिंक संदेश व भाषण                8             8
स्पीकर बजाना                        11             1
बिना स्वीकृति के वाहन लगाना       36             23
            
किस जिले में कितनी शिकायत
जिला                     कुल शिकायत           सही

अंबाला                     270                  253
भिवानी                      47                    32
सिरसा                      334                  308
सोनीपत                     104                 100
यमुनानगर                   48                    36
गुरुग्राम                     85                   60
हिसार                       78                  54
पंचकूला                     83                 63
रोहतक                      41                 30
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed