{"_id":"5998590b4f1c1b2d418b4584","slug":"many-bjp-inld-leaders-are-in-touch-with-the-congres-says-ashok-tanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर का दावा, कांग्रेस के संपर्क में हैं इनेलो-भाजपा के कई नाराज नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर का दावा, कांग्रेस के संपर्क में हैं इनेलो-भाजपा के कई नाराज नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा और इनेलो के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। इन नेताओं ने पार्टी में आने की इच्छा जताई है। जिसमें कई पूर्व व मौजूदा विधायक और मंत्री शामिल हैं, जिन्हें अपनी पार्टी में अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पा रहा है और वे घुटन महसूस कर रहे हैं। यह दावा यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने किया।
तंवर के अनुसार भले ही इनेलो और भाजपा से ये नाराज नेता आज कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें सीधे पार्टी में शामिल नहीं करेगी, क्योंकि पार्टी हाईकमान के साफ निर्देश हैं कि ऐसी स्थिति में पार्टी पहले संबंधित नेता की योग्यता और उपयोगिता को परखे। यह देखा जाए कि वे किन परिस्थितियों में अपनी-अपनी पार्टी छोड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में किसी लालच वश शामिल होने वाले नेताओं की एंट्री पर प्रतिबंध है।
वर्ष 2009 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता समुद्री जहाज से उड़े उस पक्षी के समान थे, जो उत्साह में जहाज से उड़ान तो भरता है, लेकिन जब उसे कहीं कुछ भी नजर नहीं आता तो उसकी वापसी जहाज पर ही होती है।