फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   many Aam Aadmi Party leaders has resigned in Punjab

पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ी, कई नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Tue, 06 Nov 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब) Updated Tue, 06 Nov 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
many Aam Aadmi Party leaders has resigned in Punjab
आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह राय व अन्य

पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में कई नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह राय समेत जिले के 9 ब्लाकों में नेता व कार्यकर्ताओं शामिल हैं। पार्टी छोड़ने वालों ने सांसद भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की। इस्तीफा देने वालों में जिलाध्यक्ष लखवीर सिंह राय, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह रामगढ़, हरमिंदर सिंह कंग, हरभजन सिंह कलेर जिला महासचिव दविंदर सिंह, संयुक्त सचिव सुरजीत सिंह देदड़ां, महासचिव नछत्तर सिंह भद्दलथूहा, उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह रुपालहेड़ी, गुरमीत सिंह जगह भमारसी, हरमेश सिंह पूनिया, संयुक्त सचिव सोहण सिंह मुहम्मदीपुर, महासचिव मोहित सूद जय कृष्ण कश्यप, एडवोकेट गौरव अरोड़ा के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


हलका अमलोह से ऑब्जर्वर दर्शन सिंह चीमा, रत्न सिंह बाजवा इंचार्ज हलका बसी पठाना, ब्लाक प्रधानों में हरदीप सिंह नरैणगढ़, दविंदर सिंह पिंकी खमानो, गुरमीत सिंह गंढूआं बसी पठाना, जगजीत सिंह धांधली ब्लाक चुन्नी, जगदीप सिंह जग्गी युवा नेता, महिंदरजीत खरौडी प्रधान सरहिंद रूरल, मनप्रीत सिंह ब्लाक महासचिव, दलजिंदर सिंह रुडक़ी ब्लाक महासचिव, सौदागर खान भांबरी ब्लाक महासचिव, अवतार सिंह नंबरदार वरिष्ठ  नेता, परमजीत सिंह गिल, डॉ मोहम्मद नूर, धरमिंदर सिंह हवारा, गुरदेव सिंह जटाना ऊंचा, आत्मा सिंह गरचा, दविंदर सिंह सौंढा, मनप्रीत सिंह भमारसी, कुलविंदर सिंह भमारसी, जैलदार रविंदर सिंह सौंढा, प्रमदीप दीवाना ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन


एडवोकेट लखवीर सिंह राय, गुरदयाल सिंह घल्लूमाजरा, रत्न सिंह बाजवा, दविंदर सिंह पिंकी, दर्शन सिंह चीमा आदि ने सुखपाल सिंह खैरा के हक में आवाज बुलंद की। इन्होंने सांसद भगवंत मान को भी आड़े हाथों लेते कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पंजाब में जीत रही थी। ऐन मौके पर पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी से निकाला गया। इसी तरह पार्टी ने दो सांसद फतेहगढ़ साहिब से हरिंदर सिंह खालसा और पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी को भी निष्कासित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed