फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manveer Bhadana, Haryana, Punjab-haryana Highcourt

मनवीर भड़ाना को मिल रहे चौथ के कॉल

Tue, 14 Jun 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Manveer Bhadana, Haryana, Punjab-haryana Highcourt
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन मनवीर भड़ाना से फोन पर चौथ की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इस मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे मनवीर भड़ाना की याचिका पर जस्टिस एम. जयपॉल ने हरियाणा पुलिस और मुंबई पुलिस को 13 जुलाई के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अपनी याचिका में भड़ाना ने कहा है कि उन्हें मुम्बई से फोन पर धमकी दी जा रही हैं। फोन करने वाला उनसे 50 लाख रुपये देने की मांग करता है और मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


याचिका में भड़ाना ने आगे कहा है कि इस फोन कॉल के बारे में उन्होंने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर पंचकूला पुलिस ने गत 11 मई को एफआईआर संख्या 145 दर्ज कर ली लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते अभी तक फोन और धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं।

भड़ाना का कहना है कि हर रोज आ रहे फोन कॉल व मैसेज के बारे में भी उन्होंने पंचकूला पुलिस को जानकारी दी है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। भड़ाना ने याचिका में हरियाणा पुलिस के साथ ही महाराष्ट्र पुलिस को भी प्रतिवादी बनाया है।


हाईकोर्ट ने भड़ाना के वकील मनविंदर सिंह से सारा मामला सुनने के बाद हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि एफआईआर दर्ज किए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही और कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? इसके साथ ही हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस और मुंबई पुलिस को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई पर जवाब देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed