फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manual slip system ends in sugarcane purchase in Haryana

हरियाणा : गन्ना खरीद में अब मैनुअल पर्ची व्यवस्था खत्म, ई -पर्ची या एसएमएस से मिलेगा प्रवेश

Sun, 24 Jan 2021 02:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Manual slip system ends in sugarcane purchase in Haryana
फाइल फोटो।

गन्ना खरीद के लिए अब हरियाणा की शुगर मिलों में मैनुअली पर्ची सिस्टम को बंद किया जा रहा है। किसानों की सुविधा देखते हुए इसकी जगह ई-पर्ची से गन्ना खरीद का फैसला लिया गया है। प्रदेश के कुछ चीनी मिलों ने इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया है और शेष में काम चल रहा है। शुगरफेड के अधिकारियों का दावा है कि अगले सीजन में सभी मिलों में ई-पर्ची से ही खरीद होगी।

विज्ञापन


बता दें कि इस समय गेहूं और धान की खरीद पोर्टल के माध्यम से की जाती है। किसान को पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है और बाद में उसको फसल लाने के लिए मोबाइल से एसएमएस भेजा जाता है। कुछ इसी तर्ज पर शुगरफेड ने भी गन्ना खरीद की तैयारी की है। इसके तहत रोहतक और जींद शुगर मिल में ई-पर्ची के माध्यम से खरीद चल रही है। 
विज्ञापन


शेष मिलों में भी इसको चालू करने की कोशिश चल रही है। जहां पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। वहां किसानों को मैनुअली पर्ची भिजवाई जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में रोहतक, करनाल, सोनीपत, शाहाबाद, जींद, पलवल, महम, कैथल और गोहाना में सरकारी शुगर मिल हैं, जबकि तीन निजी शुगर मिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान एप से ब्रेक डाउन से लेकर पेमेंट तक की जानकारी

शुगरफेड की ओर से गन्ना किसानों को हर तरह की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किसान एप तैयार कराया गया है। इस एप में ई-पर्ची से लेकर गन्ना लाने की तिथि और समय भी लिखा होता है। इसके अलावा, किसान ये भी चेक कर सकते हैं कि मिल में कितनी ट्रैक्टर ट्राली लाइन में खड़ी हैं और उनका नंबर किस समय आएगा। 

दूसरा, अगर मिल में कोई खराबी आती है या ब्रेकडाउन होता है भी यहां पर अपडेट किया जाता है। ऐसे में अगर गन्ना उत्पादक इस एप को डाउनलोड करते हैं, उनकी कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। एक अन्य फीचर है कि जैसे ही किसान का गन्ना तोला जाता है तो उसका वजन किसान के मोबाइल पर मैसेज से आ जाता है, जब खाली ट्राली का वजन होता है तो वह भी मोबाइल पर अपडेट हो जाता है। इसमें गड़बड़ी की आशंका कम होती है।

मैनुअली सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका ज्यादा
मैनुअली सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका ज्यादा रहती है। सबसे बड़ा खेल तो पर्ची को लेकर होता है और उसके बाद तौल में भी गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। पहले जानकार या फिर रसूखदार किसानों को पहले और ज्यादा गन्ना पर्ची दिए जाने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में आम किसान को पर्ची के लिए मिल अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इतना ही नहीं मिल कर्मी गांवों में किसी एक व्यक्ति के घर पर सभी किसानों की पर्चियां भेज देते हैं, इससे कई बार किसानों की पर्ची गुम हो जाती है या फिर उसे समय पर मिल नहीं पाती है।

किसान खुद कर सकेंगे सर्वे
शुगरफेड ने एक और अहम फैसला यह लिया है कि किसान अपने गन्ने की फसल का खुद सर्वे कर सकेंगे। जिन किसानों ने एप डाउनलोड किया है वे अगले सीजन से जीपीएस के माध्यम से खुद अपने खेत और फसल का सर्वे कर उस पर डाल सकते हैं। बता दें कि इस समय किसान पहले बांड भरता है और बाद में मिल फिजिकली सर्वे कराता है कि किसान के पास कितने एकड़ में फसल है।

मैनुअल पर्ची सिस्टम में कागज और समय ज्यादा लगता है। इसलिए इस बार शुगरफेड ने ई-पर्ची से गन्ना खरीद का फैसला लिया है। किसान एप के माध्यम से भी किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें कई सुविधाएं दी गई हैं। डिजिटल व्यवस्था में पारदर्शिता ज्यादा है और किसान घर से चलने से पहले सारी जानकारी ले सकता है। कैप्टन शक्ति सिंह, एमडी, शुगरफेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed