{"_id":"326a2c0fe2f446ce04e5f77ab725a28a","slug":"mansoon-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की भविष्यवाणी सच, चंडीगढ़ पहुंचा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की भविष्यवाणी सच, चंडीगढ़ पहुंचा मानसून
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की भविष्यवाणी सच हो गई। चंडीगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही शहर में रिमझिम बरसात हो रही है। सड़कों पर पानी इकट्ठा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन
शहर भर में जाम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली है। घरों से बाहर निकल कर बरसात के मौसम का मजा लेने का एक मौका मिला है।
बता दें कि पंजाब और हरियाणा में कल ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। चंडीगढ़ में आज मानसून के आने की संभावना जताई गई थी, जो कि सच हो गई। मंगलवार को भी चंडीगढ़ में करीब 9 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक आज के बाद बारिश में तीन दिन तक ठहराव होगा। फिर छह से सात जून को चंडीगढ़ सहित दोनों ही राज्यों में अच्छी बारिश होगी। खासकर पंजाब के जिलों में।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में तय समय पर मानसून पहुंच गया है। मंगलवार को बारिश से चंडीगढ़ सहित पंजाब के अधिकतर जिलों के दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।
दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। रात के तापमान में भी कमी आई है। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। रात का तापमान 23.6 डिग्री नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।