{"_id":"646e2da9abb57d0129032753","slug":"mansa-sujan-kaur-secured-first-position-in-punjab-board12th-examination-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Result: सुजान कौर ने बढ़ाया मानसा का गौरव, 12वीं में हासिल किए 500\/500 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board Result: सुजान कौर ने बढ़ाया मानसा का गौरव, 12वीं में हासिल किए 500/500 अंक
Wed, 24 May 2023 09:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 May 2023 09:18 PM IST
सार
सुजान कौर पढ़ाई के साथ-साथ कराटे, मार्शल आर्ट, किक बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में प्रदेश स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं। सुजान ने यह सफलता बिना कोचिंग के हासिल की। सुजान के पिता निर्मल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। अब वह चंडीगढ़ में पुलिस की नौकरी में सेवारत हैं। वहीं माता सरबजीत कौर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
टॉपर सुजान कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साक्षरता दर में पंजाब के सबसे पिछड़े जिले मानसा की बेटियों ने इस बार कमाल कर दिया। पहले पांचवीं फिर आठवीं और अब 12वीं की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। मानसा जिले की सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गांव फूस मंडी के मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी सुजान कौर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बेटी की इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। सुजान कौर ने सरदूलगढ़ के दशमेश कान्वेंट स्कूल से अपनी पढ़ाई की।
विज्ञापन
सुजान कौर पढ़ाई के साथ-साथ कराटे, मार्शल आर्ट, किक बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में प्रदेश स्तर पर रजत पदक जीत चुकी हैं। सुजान ने यह सफलता बिना कोचिंग के हासिल की। सुजान के पिता निर्मल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। अब वह चंडीगढ़ में पुलिस की नौकरी में सेवारत हैं। वहीं माता सरबजीत कौर गृहिणी हैं।
विज्ञापन
तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी बहन सुजान कौर का सपना भविष्य में सिविल अफसर बनकर देश की सेवा करने का है। सुजान के पिता निर्मल सिंह ने बताया कि वह तीन बेटियों और एक बेटे के पिता हैं। बेटी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर उनका नाम रोशन किया है।
विज्ञापन