फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mansa murder ,mansa boy murder ,mansa dalit boy murder

मानसा युवक मर्डर: थाना मुखी लाइन हाजिर, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

Sat, 15 Oct 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sat, 15 Oct 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
mansa murder ,mansa boy murder ,mansa dalit boy murder
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल - फोटो : File Photo
मानसा के गांव घरागणा के दलित युवक सुखचैन सिंह हत्या मामले में थाना कोटधरमू के मुखी चन्न सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा पकड़े गए सभी छह आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


जत्थेबंदियों व मृतक के पिता रेशम सिंह की ओर से थाना मुखी को मुअत्तल करने की मांग की गई थी। इसके बाद एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह ने थाना कोटधरमू मुखी चन्न सिंह को लाइन हाजिर करके उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा आरोपी हरदीप सिंह, साधू सिंह, बलवीर सिंह के साथ बाद में गिरफ्तार किए गए बवरीक सिंह बिट्टू, बिट्टा सिंह व सीता सिंह का 17 अक्तूबर तक रिमांड बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया गया है। इससे पहले कत्ल में इस्तेमाल किए गंडासे व तेज हथियार बरामद किए जा चुके हैं।  अन्य आरोपियों से इस मामले में और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना मुखी चन्न सिंह लाइन हाजिर किया गया है। उनपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed