फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   mansa murder ,mansa boy murder ,mansa dalit boy murder update

मानसा युवक मर्डर: पिता ने बोला, केस पर अकाली नेताओं का दबाव

Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
mansa murder ,mansa boy murder ,mansa dalit boy murder update
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
दलित नौजवान सुखचैन कत्ल कांड ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की 5 लाख 62 हजार की राशि का चेक दे दिया है। वहीं संघर्ष कमेटी ने पुलिस पर इस मामले में दर्ज एफआईआर में पिता के बयान बदले जाने के आरोप लगाए हैं। यह खुलासा परिवार ने रविवार को गांव घरागणा में सुखचैन पाली के फूल चुगे जाने के बाद किया है। 
विज्ञापन


पाली के पिता रेशम सिंह, भाई सुखबीर सिंह व संघर्ष कमेटी के नेता बलविंदर सिंह घरागणा, अंग्रेज सिंह घरागणा, बूटा सिंह, गुरमीत सिंह, अमृत पाल सिंह और जत्थेदार कौर सिंह ने कहा कि थाना कोटधरमू के एसएचओ चन्न सिंह और एएसआई कुलवंत सिंह को पुलिस ने इस मामले में लाइन हाजिर कर पल्लू झाड़ा है, जबकि वह इस कार्रवाई से जरा भी संतुष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन

'पुलिस ने घटना को मामूली बताया'

mansa murder ,mansa boy murder ,mansa dalit boy murder update
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि एफआईआर में पुलिस ने इसको मामूली घटना बनाकर दर्शाया है कि पिता के बयान हैं कि उनका बेटा शराब की तस्करी करता है और इसको लेकर तकरार होने से उसकी सोटियों के साथ मारपीट की गई। पिता उसको अस्पताल ले गया, वहां उसकी मौत हो गई। वहीं असलियत में खुद शराब तस्कर उसको गाड़ी में उठाकर ले गए। उसकी हत्या कर उसकी टांग अपने साथ ले गए थे। बाद में शव को आरोपी के घर उठा कर गली में फेंक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस इस केस को कमजोर करने के लिए कहानी बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में थाना मुखी चन्न सिंह ने अपने पास से लिखकर उसके पिता रेशम सिंह का अंगुठा लगवा लिया। इस केस पर अभी भी अकाली नेताओं का दबाव है, जिस वजह से इसको रफा दफा करने की कोशिश की जा रही हैं। मजदूर मुक्ति मोर्चा के पंजाब के अध्यक्ष भगवंत सिंह समाओ, संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह घरागणा ने मांग की है कि अगर इस बारे में जल्द कार्रवाई न की गई तो आंदोलन फिर से छेड़ा जाएगा।  

वहीं एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि अभी तक कुछ सामने नहीं आया। थाना मुखी चन्न सिंह की ओर से इस मामले में पैसे लिए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed