{"_id":"580393ff4f1c1b691a28f0b7","slug":"mansa-murder-mansa-boy-murder-mansa-dalit-boy-murder-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानसा युवक मर्डर: पिता ने बोला, केस पर अकाली नेताओं का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा युवक मर्डर: पिता ने बोला, केस पर अकाली नेताओं का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित नौजवान सुखचैन कत्ल कांड ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की 5 लाख 62 हजार की राशि का चेक दे दिया है। वहीं संघर्ष कमेटी ने पुलिस पर इस मामले में दर्ज एफआईआर में पिता के बयान बदले जाने के आरोप लगाए हैं। यह खुलासा परिवार ने रविवार को गांव घरागणा में सुखचैन पाली के फूल चुगे जाने के बाद किया है।
पाली के पिता रेशम सिंह, भाई सुखबीर सिंह व संघर्ष कमेटी के नेता बलविंदर सिंह घरागणा, अंग्रेज सिंह घरागणा, बूटा सिंह, गुरमीत सिंह, अमृत पाल सिंह और जत्थेदार कौर सिंह ने कहा कि थाना कोटधरमू के एसएचओ चन्न सिंह और एएसआई कुलवंत सिंह को पुलिस ने इस मामले में लाइन हाजिर कर पल्लू झाड़ा है, जबकि वह इस कार्रवाई से जरा भी संतुष्ट नहीं हैं।

'पुलिस ने घटना को मामूली बताया'
मानसा में दलित युवक सुखचैन सिंह का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि एफआईआर में पुलिस ने इसको मामूली घटना बनाकर दर्शाया है कि पिता के बयान हैं कि उनका बेटा शराब की तस्करी करता है और इसको लेकर तकरार होने से उसकी सोटियों के साथ मारपीट की गई। पिता उसको अस्पताल ले गया, वहां उसकी मौत हो गई। वहीं असलियत में खुद शराब तस्कर उसको गाड़ी में उठाकर ले गए। उसकी हत्या कर उसकी टांग अपने साथ ले गए थे। बाद में शव को आरोपी के घर उठा कर गली में फेंक दिया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस इस केस को कमजोर करने के लिए कहानी बना रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में थाना मुखी चन्न सिंह ने अपने पास से लिखकर उसके पिता रेशम सिंह का अंगुठा लगवा लिया। इस केस पर अभी भी अकाली नेताओं का दबाव है, जिस वजह से इसको रफा दफा करने की कोशिश की जा रही हैं। मजदूर मुक्ति मोर्चा के पंजाब के अध्यक्ष भगवंत सिंह समाओ, संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह घरागणा ने मांग की है कि अगर इस बारे में जल्द कार्रवाई न की गई तो आंदोलन फिर से छेड़ा जाएगा।
वहीं एसएसपी मानसा मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि अभी तक कुछ सामने नहीं आया। थाना मुखी चन्न सिंह की ओर से इस मामले में पैसे लिए जाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।