{"_id":"dab1feef8c825c958b1939f034d04832","slug":"manoranjan-kalia-of-bjp-criticized-captain-amrinder-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन पर भाजपा का वार, कैप्टन सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन पर भाजपा का वार, कैप्टन सिर्फ झूठ का पुलिंदा हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान का पद संभालते ही उन पर भाजपा ने हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रधान व प्रवक्ता मनोरंजन कालिया ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कैप्टन झूठ का पुलिंदा हैं और खुद शराब के नशे की आदी हैं।
प्रवक्ता मनोरंजन कालिया के साथ प्रदेश भाजपा के प्रधान रवि महेंद्रू, पूर्व महासचिव अनिल सच्चर ने कहा कि कैप्टन ने बठिंडा में रैली के दौरान गुटका साहिब की कसम खाकर कहा था कि वह चार सप्ताह में पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे।
कालिया ने कहा कि नशा मुक्ति में क्या शराब का नशा भी शामिल है। दूसरे क्या वे गुटका साहिब का पाठ भी करते हैं कभी?
कालिया ने कैप्टन के भाषण के दौरान की गई घोषणाओं पर भी सवाल खड़े किए कि कैप्टन ने पेंशन, शगुन स्कीम में बढ़ोतरी की घोषणा की है, वह शिअद भाजपा सरकार ने शुरू की थी, इसका मतलब कैप्टन सत्ताधारी पार्टी की योजनाओं पर ही अपनी मोहर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
कैप्टन ने यह भी कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर में वह मुकेश अंबानी से भी इनवेस्ट करवाएंगे। इससे किसानों के हितों का नुकसान होगा।