फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar said Objection to the methods of farmer organizations not to going to Delhi

दिल्ली जाने से नहीं, किसान संगठनों के तरीकों पर आपत्ति : मनोहर

Fri, 16 Feb 2024 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Manohar said Objection to the methods of farmer organizations not to going to Delhi
कहा- जिस तरह आक्रमण करने के लिए सेना चलती है, वैसा माहौल बनाया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। किसान संगठनों के आंदोलन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसान संगठन हरियाणा सरकार नहीं केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के दिल्ली जाने के तरीके पर आपत्ति जताई। सीएम ने कहा कि दिल्ली जाना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है, मगर दिल्ली कैसे जाना है और मकसद क्या है, इसका भी ध्यान रखना होगा। इसका अनुभव हरियाणा पिछले एक-दो साल में देख चुका है। आज भी लोगों के वीडियो संदेश आ रहे हैं कि हमें बचा लीजिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आक्रमण करने के लिए सेना चलती है, वैसा माहौल बनाया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, हाइड्रो और एक साल का राशन लेकर चलने का आह्वान किया जा रहा है। हमें अपने नागरिकों की सुरक्षा करनी है। किसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अपने वाहन से दिल्ली जा सकते हैं, लेकिन ट्रैक्टर ट्राली से जाना ठीक नहीं है। ट्रैक्टर तो खेती के लिए है। बातचीत से ही सारे मामले सुलझते हैं। कई बार मामले नहीं भी सुलझते हैं, क्योंकि लोगों के अलग-अलग स्टैंड होते हैं। ऐसे मामलों को जनप्रतिनिधियों के जरिये लोकसभा या विधानसभा में मामले उठाएं। हम लोगों ने देखा है कि किस तरह से लालकिला पर तांडव किया गया था। लोकतांत्रिक देश में इसकी स्वीकार्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed