{"_id":"672e6fe9b0f3f4332708aa92","slug":"manohar-lal-said-officials-should-complete-central-projects-on-time-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-557692-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय परियोजनाओं को समय पर पूरा करें अधिकारी : मनोहर लाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा के लिए हरियाणा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और दिशा निर्देश दिए। बैठक में हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि अमृत 2 के तहत 1727.36 करोड़ रुपये की 57 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें 48 परियोजनाएं जलापूर्ति और 9 परियोजनाएं सीवरेज से संबंधित हैं।
पीएम ई-बस सेवा परियोजना की समीक्षा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि देश के सभी चिह्नित शहरों में 10,000 शहरों में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस संचालित की जाएंगी, जिसके लिए 20000 करोड़ रुपये की सहायता केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। प्रदेश के सात शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर के लिए 450 बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त, शहरों की बढ़ती आबादी को देखते हुए क्लस्टर बेस पर इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।