फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal said Make the public aware of welfare schemes

जनता को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं : मनोहर लाल

Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal said Make the public aware of welfare schemes
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर हिसार, सिरसा और फतेहाबाद से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को हिसार, सिरसा और फतेहाबाद से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता से अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में पता नहीं होगा, तब तक उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब व जरूरतमंदों के कल्याणार्थ योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। हमने पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने की शुरुआत की है, ताकि वे मुख्यधारा में आकर समाज का हिस्सा बन सकें। सरकार ने गरीब व जरूरतमंदों को समय पर सहायता देकर उनके जीवन को सरल किया है। अब वे गर्व से कह रहे हैं कि वे भी समाज के अभिन्न अंग हैं और उनके अधिकारों को कोई दबंग नहीं छीन सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराकर जनता के बीच जाने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शासन संभालते ही सबसे पहला काम राजकाज में ई-गवर्नेंस लाने का किया, जिससे हर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया। इससे सभी काम जल्दी होने लगे और पारदर्शिता भी आई, ऐसे में जनता का जीवन सुगम बना। पहले लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे और बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने इन व्यवस्थाओं में परिवर्तन लाते हुए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया। हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे पर चलते हुए हर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया और प्रदेश में उद्योगों की गति को बढ़ाया है। अब राज्य सरकार की प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए एक उच्चतम ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर फोकस करना है, ताकि प्रदेश के लोगों का जीवन आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ सुखमय हो सके। मुख्यमंत्री ने कार्यकताओं से आह्वान किया कि वे हरियाणा सरकार की योजनाओं व सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed