फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manohar Lal said Haryana will get maximum benefit from my departments

मेरे विभागों का लाभ हरियाणा को सबसे ज्यादा मिलेगा : मनोहर लाल

Sun, 30 Jun 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal said Haryana will get maximum benefit from my departments
कहा-लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लालच देकर मतदाताओं को बरगलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय आवास एवं शहरी निकाय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दो विभागों की जिम्मेदारी दी है। मेरी कोशिश रहेगी कि इन विभागों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हरियाणा को ही मिले। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भले ही चुनाव का परिणाम बराबरी का रहा हो, पर सही मायने में हम कांग्रेस से आगे हैं। इस चुनाव से कांग्रेस राज्यसभा सांसद की एक सीट हारने वाली है, जो भाजपा के खाते में आने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में महिलाओं के खाते में 8500 रुपये भेजने, आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस के फरेब को समझ चुकी है, इसलिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार जरूरतमंद और अंत्योदय को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा की पार्टी है। कांग्रेस ने 1975 में संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब शीघ्र ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और हर कार्यकर्ता को एक-एक घर में जाकर अपने चुनाव का प्रचार करना है और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed